रायगढ़। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगली जानवर के लिए बिछाए करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई । पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गैर इरादतन हत्या के तहत गिरफ्तार किया है। वहीं उन्हें रिमांड पर भेज दिया है। दरअसल 21 अगस्त की सुबह छर्राटांगर निवासी भीष्मदेव राठिया, लोकनाथ राठिया, एकनाथ राठिया व धनेश्वर राठिया हर्राडीह टिकरा जंगल में बिजली करंट से जंगली जानवर का शिकार करने छड़ बांधने वाला तार लेकर गए थे। इस दौरान करंट की चपेट में आकर लोकनाथ राठिया की मौत हो गई तो उसके साथ उसके शव को स्कूटी में लेकर आ गए। मर्ग जांच पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को धारा 304, 34 के तहत गिरफतार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है। ज्ञात हो कि पूंजीपथरा के जंगल में शिकार के लिए बिछाए करंट की चपेट में आकर मौत का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी तीन लोगों की एक साथ और एक कोटरी की मौत हुई थी। बावजूद इसके यहां शिकार करने का खेल जारी है। वन विभाग के अधिकारी इस पर लगाम लगाने में असमर्थ नजर आ रहे हैं।

- ‘एक पेड़ अडानी के नाम’ लगाकर रमेश खूंटे ने खोला मोर्चा..जल-जंगल-जमीन की बलि देकर वन महोत्सव का पाखंड कर रही सरकार- रमेश खूंटे - August 9, 2026
- सारंगढ़ में विकास की सौगात देंगे प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, 10-11 अगस्त को जिले में रहेंगे… - August 9, 2026
- शराब तस्करों पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा, ढाबे से अवैध शराब जब्त… - August 9, 2026




