रायगढ़: शराब का प्यार जिंदगी पर भारी: परिवार ने शराब पीने से रोका तो झूल गया फंदे पर…
रायगढ़। शराब पीकर दिनभर घूमने वाले युवक को परिजनों ने नशे की लत से उबरने की सलाह दी तो उसने फांसी लगाते हुए दुनिया को अलविदा कह दिया। यह प्रसंग खरसिया थाना क्षेत्र का है।इस संबंध में चौकी प्रभारी अमिताभ खांडेकर ने बताया कि ग्राम रतन महका में रहने वाला नेहरू सिदार पिता स्व. तीजराम (58 वर्ष) शादीशुदा होने के बाद भी कामधाम करने की बजाए शराब पीकर दिनभर घूमते रहता था। ऐसे में शाम को वह नशे में घर पहुंचता तो बीवी और परिजनों से अक्सर विवाद होता था। घरवालों ने काफी कोशिशें की कि नेहरू नशे की दलदल से बाहर निकलते हुए पारिवारिक जिम्मेदारी सम्हाले, मगर वह अपनी ही दुनिया में खोया रहता था। मंगलवार शाम को नेहरू शराब पीकर घर पहुंचा तो परिजनों से उसकी तीखी नोकझोंक हुई। ऐसे में नेहरू की हरकतों को देख उसकी बीवी डर के मारे बच्चों के साथ बाजू वाले कमरे में सोने के लिए चली गई। बुधवार सुबह महिला जब अपने पति के कमरे में गई तो दरवाजे को अदर से बन्द पाया। काफी खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुलने पर विवाहिता ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। वहीं, लोगों ने जब खिडक़ी से भीतर झांका तो म्यांर में बंधे फंदे पर नेहरू की लाश को लटकते देखा। तदाशय की सूचना पुलिस को देने पर पुलिसकर्मी जब मौके पर जाकर नेहरू को नीचे उतारा तो उसे मृत पाया। खरसिया के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस मर्ग कायम करते हुए घटना की छानबीन कर रही है। माना जा रहा है कि शराब को लेकर उपजे घरेलू कलह से खिन्न होकर युवक ने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया।
- 27 मार्च को रायगढ़ में निकलेगी भव्य श्रीराम शोभायात्रा, सैकड़ों रामभक्तों की बैठक में बनी भव्य आयोजन की रणनीति…. - March 15, 2026
- माता कर्मा जयंती पर सेवा और श्रद्धा का संगम, साहू समाज ने बांटी खिचड़ी व शीतल शरबत… - March 15, 2026
- गोठान का नाम बदलकर ‘सुरभि गौधाम’! सरकार कर रही पुरानी योजना की नई पैकेजिंग – बिनोद भारद्वाज - March 15, 2026
