जगन्नाथ बैरागी

सारंगढ़ ; बरसात मे बिजली तार से लगे किसी भी वस्तु को छूना खतरनाक और जानलेवा साबित हो सकता है। जिसका ताजतरीन उदाहरण उधरा पंचायत अंतर्गत स्थित आश्रित ग्राम डुमरडीह मे देखने को मिला। सरपंच प्रतिनिधि से प्राप्त जानकारी के अनुसार जब कपड़ा सुखाने वाले डांग मे करंट प्रवाहित हो रही थी जिस पर अनजाने मे महिला का हाथ लग गया और करंट लगने से छटपटाने लगी। पत्नी को करंट के चपेट मे आते देख पति ने बचाने के उद्देश्य से पत्नी को हटाने का प्रयास किग्रा लेकिन सुरक्षित उपकरण नही होने से पति भी करंट के चपेट मे आ गया जिससे पति पत्नी दोनो की दर्दनाक मृत्यु हो गयी। घटना को सुनते ही पंचायत के अलावा पूरे सारंगढ़ अंचल मे दो बेगुनाहो की मौत से माहौल गमगीन हो गया है। सूत्रों के अनुसार मृतकों का नाम खुशबु पंकज और वीरेंद्र पंकज बताया जा रहा है। सरपंच प्रतिनिधि ने जिम्मेदारी पूर्वक स्वयं उपस्थित होकर थाने मे सूचना दे दी है।

- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
