खरसिया। नगर के रायगढ़ चौक में ट्रक ने पैदल चल रहे एक ग्रामीण को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक की चपेट में आने से ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया है और सड़क पर खून से लथपथ हालत में काफी देर तक पड़ा रहा। दुर्घटना होते ही रायगढ़ चौक में अफरा तफरी मच गई और भीड़ इकट्टा हो गई। दुर्घटना की सूचना खरसिया चौकी पुलिस को मिली तो पुलिस दल मौके पर पहुंची और घायल ग्रामीण को उपचार हेतु तत्काल सिविल अस्पताल भेजा जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ चौक के पास रायपुर से खरसिया में सीमेंट खाली करने आये ट्रक ने (0०01541830990) ने पैदल सड़क पर चल रहे ग्रामीण प्रेम गोंड़, पिता बोर्रा सिंह, निवासी – मोहदी खुर्द, (47) थाना सक्ति को अपनी चपेट में लिए। ट्रक के चपेट में आने से प्रेम गोंड की हालत नाजुक बनी हुई है। ट्रक ड्राइवर व मालिक मुरलीधर चंद्रा, रामाधार चंद्रा (54) निवासी – छपोरा, वार्ड नम्बर 1, जिला सक्ति, थाना मालखरौदा को पुलिस ने पकड़ कर गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

- चातुरी नंद को बड़ी जिम्मेदारी, चौहान समाज में खुशी की लहर… - September 13, 2026
- सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, 17 सितंबर से जिलेभर में होंगे जनभागीदारी के आयोजन… - September 13, 2026
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
