रायगढ़ । रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव नागदरहा में नाना के फटकार से क्षुब्ध होकर नाती ने डंडे पीट-पीटकर अपने ही नाना की जघन्य हत्या कर दी। घटना की सूचना पर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भिजवा दिया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नागदरहा में नाना के फटकार से क्षुब्ध हो कर नाती ने डंडे से पीट पीटकर अपने नाना की हत्या कर दी। इस संबंध में मृतक की बेटी ने धरमजयगढ़ थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने पिता सोनू राम राठिया के साथ नागदरहा में रहती है। वहीं उसका बेटा दर्शन सिंह राठिया अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ अलग रहता है।
इसी क्रम में शुक्रवार 10 सितंबर की शाम को उसके पिता सोनू राम राठिया हाथ में डंडा लेकर आंगन में टहल रहे थे। इसी बीच शाम 5 बजे दर्शन सिंह बस्ती तरफ से घूमकर आया। जिसे देखकर सोनुराम ने डांटते हुए दर्शन को कहा कि कुछ काम धाम करते नही घूमते रहते हो।
नाना का इस प्रकार डांट फटकार युवक को इस कदर नागवार गुजरा कि उसने डंडे से प्राणघातक कई वार कर दिया। जिससे सोनुराम जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। इसके बाद मृतक के बेटी ने रास्ते में गुजर रहे एक व्यक्ति को बुलाकर सोनुराम को घर के अंदर लेकर सुला दिया। डंडे के प्रहार से घायल सोनूराम की कल मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक दर्शन सिंह के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर उसकी पतासाजी शुरू कर दी है।
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
