सारंगढ़ में कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ ने 300 से अधिक खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों को किया सम्मानित…

IMG-20220912-WA0117.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

खेल परिसर, खेल स्टेडियम के साथ खिलाड़ियों को मिले सुविधा – गोल्डी नायक

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)

जिले का सबसे बड़ा खिलाड़ियों का खेल सम्मान आयोजन – उत्तरी जांगड़े विधायक

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.25
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (2)

आप सभी खिलाड़ी जिले और छत्तीसगढ़ का गौरव है – अरुण मालाकार

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.38
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.38 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.37
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.38 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.37 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.37 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.40 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.39
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.39 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.40 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.39 (1)

इस आयोजन में उपस्थित चयनित 50 से अधिक खिलाड़ी राजधानी में होंगे सम्मानित

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.40
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.45
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.43
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.44
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.42
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.44 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.42 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.44 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.42 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.41
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.43 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.41 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.43 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.45 (1)

न्यूज़/ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल के बैनर तले सारंगढ़ अग्रसेन भवन में विधायक जिला अध्यक्ष व दर्जनों अतिथियों ने रायगढ़ जिले के कई ब्लॉकों से आए सैकड़ों अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, संभाग राज्य जिले स्तर के खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। गौरतलब हो, कि कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता प्रवीण जैन के द्वारा निरंतर 3 वर्षों से शहीदों के नाम पर खेल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता रहा है। जिसमें रायगढ़ जिले के विभिन्न गांव ब्लॉक को और जिले के खिलाड़ी तथा खेल

प्रशिक्षक उक्त सम्मान हेतु आवेदन करते हैं लगभग 350 खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों ने आवेदन किया था जिसमें लगभग 300 से अधिक खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षक उक्त कार्यक्रम में शामिल हुए और रायगढ़ जिला कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ ने उन्हें सम्मानित किया। उक्त अवसर पर विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े, पुरुषोत्तम गौ सेवा आयोग सदस्य, शरद यादव कृषक कल्याण परिषद सदस्य, अरुण मालाकार जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण जिला अध्यक्ष, श्रीमती सोनी अजय बंजारे नगर पालिका अध्यक्ष, श्रीमती मंजू मालाकार जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य गण श्रीमती अनीका विनोद भारद्वाज, श्रीमती बैजंती नंदू लहरें, श्रीमती विलास सारथी, श्रीमती मंजू लता आनंद, श्रीमती सरिता गोपाल, मोहन पटेल मंडी अध्यक्ष, रामनाथ सिदार प्रार्थी जयसवाल परमानंद पटेल ध्वजाराम पटेल अतिथियों ने सर्वप्रथम मेजर ध्यान चंद जी की प्रतिमा में श्रद्धा सुमन अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया और कार्यक्रम का शुभारंभ किया तत्पश्चात अतिथियों खिलाड़ियों पत्रकारों और गणमान्य जन छत्तीसगढ़ की राज्य गीत अरपा पैरी के धार से कार्यक्रम को गति प्रदान की। अतिथियों ने खेल पत्रकारों और वरिष्ठ कलम कारों को मंच से सम्मानित किया, जिनमें अब्बास अली सैफी, यशवंत सिंह ठाकुर, भरत अग्रवाल, गोपेश रंजन द्विवेदी, राजेश यादव, ओंकार केशरवानी, मिलाप बरेट,जगन्नाथ बैरागी, गोविंद बरेठा, दीपक टंडन, दीपक पांडे, नरेश चौहान को प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया तत्पश्चात उक्त मंच से लगभग 50 से भी अधिक खेल प्रशिक्षकों खेल सहयोगियों को प्रतीक चिन्ह और सीएम का हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

मंच को सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार जी ने संबोधित किया और कहा कि रायगढ़ जिले में कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ में यह एक भव्य और वृहद कार्यक्रम निरंतर 3 वर्षों से कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के द्वारा आयोजित किया जाता रहा है, दिनोंदिन इसमें खिलाड़ी खेल प्रशिक्षक जुड़ते जा रहे हैं नन्हे नन्हे बच्चे भी आज पुरस्कृत किए जा रहे हैं खेलों को खिलाड़ियों को इससे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए नए खेलो को भी देखने और समझने का अवसर मिला जिले से आए विभिन्न खिलाड़ियों को पहचानने और उनकी खेल प्रतिभाओं को जानने का अवसर मिला कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता प्रवीण जैन जी के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष गोल्डी नायक और उनकी पूरी टीम के द्वारा यह एक सार्थक और सराहनीय प्रयास है आप सभी आयोजकों खेल प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं मंच को उद्बोधन करते हुए आयोजक गोल्डी नायक ने सभी अतिथियों का अभिवादन किया तो कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मंच में उपस्थित अतिथियों को पुष्प हार पहना कर स्वागत अभिनंदन किया। गोल्डी नायक में कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के द्वारा साल भर आयोजित किए गए कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा की कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता प्रवीण जैन और पूरी टीम ने हर जिले में खेल प्रतिभा सम्मान का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य ग्रामीण अंचल से ख्याति प्राप्त खिलाड़ियों को मंच के माध्यम से सम्मानित करना साथ ही खेल प्रेमी माननीय भूपेश बघेल जी मुख्यमंत्री, माननीय खेल मंत्री उमेश नंदकुमार पटेल जी, माननीय मोहन मरकाम जी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के द्वारा उनके मेहनत के पल स्वर्णिम अवसर को मंच के माध्यम से पुरस्कृत कर खेल के प्रति उनका मनोबल बढ़ाना है। खिलाड़ी हर कठिन परिस्थिति में हर अभाव में मैदान में उतरकर खेलने को तैयार रहता है बशर्ते हम सब मिलकर उनका हौसला बढ़ाएं चूंकि सारंगढ़ में कार्यक्रम आयोजित हो रहा है इसलिए सारंगढ़ में नए जिले के साथ-साथ आप अतिथि गण मिलकर नए खेल परिसर की मांग को मूर्त रूप प्रदान करें, खेलभाटा स्टेडियम को पूर्णता खेल स्टेडियम निर्मित करें और जिले के खिलाड़ियों को खेल से जुड़ी सुविधाएं उचित और सही समय में प्रदान करें तत्पश्चात सारंगढ़ के लोकप्रिय विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े ने खेल-खिलाड़ी जिंदाबाद के नारे से अपने उद्बोधन का आगाज किया उन्होंने कहा कि इतने सारे खिलाड़ियों छोटे-छोटे बच्चों और इतने सारे इनाम और प्रशस्ति पत्र देखकर अलग ही अनुभव हो रहा है। यह जिले का बहुत बड़ा कार्यक्रम है और मुझे इसमें शरीक होने का अवसर मिला आप सभी खिलाड़ी चाहे आप किसी भी खेल से हो मैदान में पसीना बहाते हैं, समय देते हैं मेहनत करते हैं बहुत से खिलाड़ी देश-विदेश तक जाते हैं मेडल लेकर आते हैं उनके मेहनत को आज कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के मंच से बड़ा सम्मान दिया जा रहा है मैं कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के साथ साथ सभी खिलाड़ियों का और खेल प्रशिक्षकों का भी अभिवादन कर शुभकामनाएं देती हूं। खिलाड़ियों के लिए जो भी करते बने मैं सदैव उसके लिए तैयार हूं और जो मांग इस मंच के माध्यम से खेल मैदान खिलाड़ी और सारंगढ़ में खेल परिसर खोलने की आपने रखी है उस पर मैं सार्थक पहल कर उसे पूरा कराने की पूरी कोशिश करूंगी। कांग्रेश खेल प्रकोष्ठ अपने आप में एक बड़ा मंच है अगली बार इस कार्यक्रम को और भी अधिक भव्य स्तर पर कराया जाएगा और खिलाड़ियों को उत्कृष्ट रूप से पुरस्कृत किया जाएगा।

उक्त मंच से लाइफ टाइम अचीवमेंट महात्मा गांधी का अवार्ड जिन्होंने तमाम उम्र खेल को समर्पित किया उत्कृष्ट खिलाड़ी रहे और आज भी छात्रों खिलाड़ियों को खेल मैदान में ट्रेनिंग दे रहे हैं जिनमें रायगढ़ जिले से सारंगढ़ के वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी क्रिकेट कोच व्यायाम शिक्षक त्रिलोक मैत्री को सम्मानित किया गया तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजीव गांधी खेल प्रतिभा सम्मान से सौरभ यादव सारंगढ़ सॉफ्टबॉल खिलाड़ी जो वर्तमान में जापान से खेलकर लौटे हैं उन्हें सम्मानित किया गया जो दो बार खेल अलंकरण के लिए भी सम्मानित हो चुके हैं वहीं रायगढ़ से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऋषि सिंह किक बॉक्सिंग एशियन खिलाड़ी को सम्मानित किया गया तो शहीद इंदिरा गांधी अवार्ड से सारंगढ़ से शिल्पा साहू क्रिकेटर एवम मानसी सिंह जो छत्तीसगढ़ अंडर 16 20-20 टीम में चयनित हुई है उन्हें पुरस्कृत किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उक्त अवसर पर जिलों से आए कांग्रेस के नेतागण गणमान्य नागरिक मीडिया के साथी खेल प्रशिक्षक खेल निर्णायक खेल सहयोगी और 300 से अधिक खिलाड़ी शामिल रहे। उक्त कार्यक्रम की खेल प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने जमकर सराहना की और कहा अगली बार ज्यादा मेडल के साथ हम ट्रॉफी लेने ज्यादा खिलाड़ियों के साथ शामिल होंगे अंत मैं गोल्डी नायक ने सारे अतिथियों खेल प्रशिक्षकों खेल निर्णय को और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम समापन की घोषणा की।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50

Recent Posts