रायपुर। राजधानी रायपुर के ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत महिला को बैगा के पास इलाज कराने जाना उस वक्त महंगा पड़ गया बैगा ने उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र की है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला पिछले काफी दिनों से शारीरिक समस्या से परेशान थी। डाक्टरी उपचार कराने के बावजूद उसकी समस्या का समाधान नही हो पा रहा था जिससे निजात पाने के उद्देश्य से उसने गांव के बैगा गिरधारी साहू के पास पहुंची।
तंत्र मंत्र के जरिये उपचार करने के बहाने बैगा ने शादीशुदा महिला को अपनी हवस का शिकार बना लिया और फिर घटना के बारे में किसी से जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दे डाली।
डरी सहमी महिला ने अपने परिजनों को घटना से अवगत कराया जिसके बाद पारिवारिक सलाह मशवरा पश्चात आरोपी बैगा के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद गोबरानवापारा थाना क्षेत्र की पुलिस ने आरोपी बैगा को गिरफ्तार करते हुए पूछताछ शुरू कर दी है।
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
