मनोज अग्रवाल
जैजैपुर। आजादी का अमृत महोत्सव पर्व के उपलक्ष्य मे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन ग्राम कुटराबोर में किया गया। आजादी अमृत महोत्सव में आयोजित रक्तदान शिविर में 100से अधिक महिला, पुरुष और युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। उक्त रक्तदान शिविर में जैजैपुर क्षेत्र जिला पंचायत सदस्य श्रीमती इंद्रा राजेश लहरें, प्रफुल्ल अजाद देवरघटा,सहित शिक्षक, व्यापारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत सदस्य श्रीमती इंद्रा राजेश लहरें ने इस आयोजन की सहराना करते हुए कहा कि जरूरतमंदों और पीड़ितों की सेवा करने के लिए रक्तदान सर्वोत्तम मार्गं है कार्यक्रम को दिलीप चंद्रा, राजकुमार चंद्रा, झमेश्वर चंद्रा, द्वारिका चंद्रा, लक्ष्मी चंद्रा, कन्हैया चंद्रा,डां अभिषेक कश्यप, ललित सिदार,राम प्रसाद चंद्रा, कामेश्वर चंद्रा, नीलांबर चंद्रा एंव अन्य सदस्य उपस्थित रहकर रक्तदान किया और आयोजन को सफल बनाया।

- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
