नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ समेत देश के कई राज्यों के प्रभारियों को बदल दिया है। ओम माथुर को छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी बनाया गया है। वहीं नितिन नबीन छत्तीसगढ़ बीजेपी सह प्रभारी बने रहेंगे। इसके अलावा मध्यप्रदेश की बात करें तो पी. मुरलीधर राव को मध्यप्रदेश बीजेपी प्रभारी बनाया गया है। वहीं पंकजा मुंडे और डॉ. रमाशंकर कठेरिया सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
भाजपा की ओर से जारी आदेश के मुताबिक महाराष्ट्र के दिग्गज नेता विनोद तावड़े को बिहार (Bihar) का प्रभारी बनाया गया है।वहीं पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी मंगल पांडेय को दी गई है। मंगल पांडेय बिहार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। प्रकाश जावड़ेकर को केरल का प्रभारी बनाया गया है। लक्ष्मीकांत वाजपाई को झारखंड का प्रभारी बनाया गया है। हरियाणा का प्रभारी विप्लव कुमार देव को बनाया गया है। केरल का प्रभारी सांसद प्रकाश जावेडकर को जबकि राधा मोहन अग्रवाल को सह प्रभारी बनाया गया है।

बीजेपी ने की नई नियुक्तियां
पंजाब का प्रभारी विधायक विजय भाई रुपाणी को जबकि डॉक्टर नरेंद्र सिंह रैना को सह प्रभारी बनाया गया है। दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव का प्रभारी सांसद विनादे सोनकर को बनाया गया है। सांसद राधा मोहन अग्रवाल को लक्षद्वीप का प्रभारी नियुक्ति किया गया है। तेलंगाना का प्रभारी तरुण चुघ को बनाया गया है। वहीं अरविंद मेनन को तेलंगाना का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
- सारंगढ़:हरेली के चलते जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक निरस्त, अब अगले बुधवार होगा शिविर… - August 11, 2026
- ‘सक्षम सारंगढ़’ की नई उड़ान: चार दिव्यांगजनों को मिला स्वरोजगार का सहारा, प्रशिक्षण सामग्री पाकर बनेंगे आत्मनिर्भर… - August 11, 2026
- “सारंगढ़ में 15 हजार स्वामित्व कार्ड तैयार, मंत्री वर्मा ने हितग्राहियों को सौंपे अधिकार अभिलेख”… - August 11, 2026




