रायगढ़। किशोर अवस्था मे बड़ रहे आत्महत्या के मामले ने बुद्धिजीवियों को चिंतित कर दिया है। युवा पीढ़ी ना जाने क्यों परिस्थितियों से सामना करने के बदले जिंदगी से हार मान जा रहे हैँ समझ से परे है। वर्तमान मामला
पुसौर थाना क्षेत्र का है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ग्राम टिनमिनी में बुधवार पूर्वान्ह लगभग 11 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब रोजी मजदूरी करने वाले बोधराम चौहान के घर के सीलिंग पंखे में बंधे दुपट्टे के फंदे पर उसकी 17 बरस की बेटी कु. सरिता की संदिग्ध हालत में लाश लटकती मिली। कक्षा बारहवीं में पढ़ने वाली मृतिका का मोबाइल फोन गायब है।
घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके का जायजा लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।
बोधराम चौहान का बयान कलमबंद किया तो पता चला कि सरिता तीन भाईयों की इकलौती बहन थी और वह कक्षा बारहवीं में पढ़ती थी। बुधवार सुबह बोधराम अपनी पत्नी के साथ मजदूरी करने निकला तो तीनों भाई भी काम पर चले गए। ऐसे में सरिता ही घर में अकेली थी। तीनों भाई कब घर लौटे तो अपनी बहन को सीलिंग फैन में दुपट्टे से झूलते देख उनके होश उड़ गए। ऐसे में भाईयों ने फंदे से सरिता को नीचे उतारते हुए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए तो डाक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया, लिहाजा नाबालिग बहन की अकाल मौत के सदमे में चौहान परिवार डूब गया है।
सरिता के अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि स्कूली छात्रा मोबाइल फोन रखती थी। पुलिस ने जब चौहान परिवार से सरिता के मोबाइल फोन की मांग की तो वह नहीं मिला। यही वजह है कि छात्रा की खुदकुशी के बाद उसके मोबाइल गायब हो जाना पुलिस को हजम नहीं हो रहा। माना जा रहा है कि मोबाइल फोन में ही सरिता के आत्महत्या का राज छिपा है। फिलहाल, पुसौर पुलिस मर्ग कायम कर जांच पड़ताल में जुटी है।

- सारंगढ़:जल जीवन मिशन में बड़ी कार्रवाई: 7 गांवों के ठेकेदारों के ठेके निरस्त… - June 26, 2026
- सारंगढ़:कुपोषण के खिलाफ कलेक्टर का बड़ा अभियान, आंगनबाड़ी पहुंचकर माताओं को दिया सुपोषण का मंत्र… - June 26, 2026
- सारंगढ़:सुशासन तिहार बना जनसेवा का सशक्त माध्यम, 417 जरूरतमंदों को मिला सीधा लाभ… - June 26, 2026


