रायगढ़ के ओमप्रभु साहू NEET में छत्तीसगढ़ टॉपर बन गए हैं। उन्होंने 720 नंबर के साथ 99.9 फीसदी अंक हासिल किए हैं। ओम की ऑल इंडिया रैंकिंग 44वीं है। ओमप्रभु ने बताया कि उन्होंने घर में ही रहकर ऑनलाइन पढ़ाई करते हुए नीट की तैयारी की है।

ओमप्रभु साहू ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत में अपनी सफलता का क्रेडिट अपने बड़े भाई और बहनों को दिया है। उन्होंने कहा कि, उनकी बड़ी दीदी स्नेहा साहू भुवनेश्वर में डेंटिस्ट हैं, जबकि एक भाई और बहन हैदराबाद में आईआईटी कर रहे हैं। उनसे मार्गदर्शन लेकर ही उन्होंने नीट की तैयारी की थी।
ओमप्रभु ने दिया ‘सक्सेस मंत्र’
ओमप्रभु ने नीट की तैयारी कर रहे छात्रों को सक्सेस मंत्र देते हुए कहा कि, कभी किसी भी टॉपिक से डरना या घबराना नहीं चाहिए। कामयाबी का कोई शॉर्टकट नहीं होता है, इसलिए मेहनत करें। नियमित पढ़ाई होनी जरूरी है। आज की स्टडी को कल पर नहीं टालें। सफलता के लिए उन्होंने 10वीं की परीक्षा के बाद से ही नीट की तैयारी शुरू कर दी थी। हालांकि उस समय कोरोना के चलते उन्हें ऑनलाइन कोचिंग क्लास जॉइन करना पड़ा था।
न्यूरोसर्जन बनकर लौटूंगा रायगढ़
ओम का कहना है कि वो न्यूरोसर्जन बनना चाहता है और रायगढ़ में ही लोगों की सेवा करना चाहता है। उसने जब डॉक्टर बनने का निर्णय लिया था उसी समय सोच लिया था कि इस शहर में कोई न्यूरोलाजिस्ट या न्यूरोसर्जन नहीं है, लिहाजा वह यहीं रहेगा। कहीं बाहर जाकर बसने का उसका विचार नहीं है। वह दिल्ली एम्स में पढ़ना चाहते थे अब वहां उनका सलेक्शन हो गया।
- कुपोषण पर कलेक्टर सख्त, 2855 बच्चों का HPV टीकाकरण जल्द कराने के निर्देश… - September 25, 2026
- सरसीवां में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, नमामि भारतम् में दिखी राष्ट्रभक्ति… - September 25, 2026
- प्लास्टिक मुक्त सारंगढ़ की मुहिम तेज, बारिश में भी सड़क पर उतरी नपा की टीम… - September 25, 2026
