एशिया कप के अंतिम सुपर-4 मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 101 रन से हराया. इस जीत के साथ ही फाइनल की होड़ से बाहर हो चुकी टीम इंडिया ने एशिया कप में अपने अभियान का समापन किया. इस मैच का सबसे यादगार मोमेंट विराट कोहली का 71वां इंटरनेशनल शतक रहा. कोहली ने करीब 3 साल (1020 दिन) बाद सेंचुरी जमाई है।
टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली ने पहला शतक लगाया. विराट की इस पारी के दम पर भारत ने 20 ओवर में दो विकेट खोकर 212 रन बनाए. रोहित शर्मा की गैरहाजिरी में कप्तानी कर रहे केएल राहुल ने 62 रन बनाए. जवाब में अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 111 रन ही बना सकी. इब्राहिम जदरान ने 62 रन बनाए।

भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए. अफगानिस्तान की टीम विराट कोहली के स्कोर से भी 11 रन पीछे रह गई. विराट ने करीब तीन साल (1020 दिन) बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जमाया है. इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में 23 नवंबर, 2019 को अपने करियर का 70वां शतक जमाया था. यह उनका टी-20 इंटरनेशनल में पहला शतक है. विराट कोहली अब सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक जमाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की बराबरी पर आ गए हैं. दोनों के नाम 71-71 शतक हैं. 100 शतकों के साथ सचिन तेंदुलकर सबसे आगे हैं।
- कुपोषण पर कलेक्टर सख्त, 2855 बच्चों का HPV टीकाकरण जल्द कराने के निर्देश… - September 25, 2026
- सरसीवां में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, नमामि भारतम् में दिखी राष्ट्रभक्ति… - September 25, 2026
- प्लास्टिक मुक्त सारंगढ़ की मुहिम तेज, बारिश में भी सड़क पर उतरी नपा की टीम… - September 25, 2026
