घरघोड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार डायल 112 में कल दोपहर लगभग 2 बजे इमेंट आया की चोटीगुड़ा निवासी राजाराम राठिया मेरे को टांगा लेकर मारपीट कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुवे 112 में तैनात आरक्षक दिलीप साहू ,अवथ बिहारी विस्कर्मा (मुंशी) व डायल 112 के चालक ड्यूटी में थे।

सूचना मे बताए जगह मे जब दिलीप साहू आरक्षक,अवध बिहारी विश्वकर्मा मुंशी व डायल 112 के चालक तीनो पहुंचे तो पुलिस को देख कर राजाराम आगबबूला हो गया और गुस्से मे कहा कि तुम लोग मेरे को पकड़ने आए हो, हिमंत है तो छू जे दिखाओ कहकर 112 गाड़ी के सामने टांगा लेकर खड़ा हो गया, पुलिसकर्मियों द्वारा समझाइश भी दी गयी परंतु राजाराम कहने लगा मैं सभी लोगों को जान से मार दूंगा कहकर धमकी व गंदी गंदी गाली गलौज करने लगा!और अंत में राजाराम के द्वारा घरघोडा थाने में पदस्थ मुंशी के ऊपर टांगा से जानलेवा हमला किया है।, जिसमें प्राणघातक हमले में मुंशी के कान व हाथ पर गंभीर चोटे आयी हैँ। बहरहाल घायल मुंशी को इलाज के लिए घरघोड़ा शासकीय हास्पिटल में एडमिट किया गया है,जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। इस घटना की पूरी जानकारी घरघोडा थाना प्रभारी प्रवीण मिंज ने अपने उच्च अधिकारियों को दी,तथा तत्काल अपनी टीम के साथ आरोपी को पकड़ने के लिए उसके गांव पहुंचे।जहां आरोपी द्वारा दुबारा त्रिशूल निकालकर पुलिस को डराने धमकाने लगा,बड़ी मशक्कत के बाद घरघोड़ा थाना प्रभारी प्रवीण मिज और उनकी टीम ने आरोपी को धर दबोचा,जहां पुलिस ने आरोपी को थाने ले आई है और आगे की कार्रवाई जारी है।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
