रायगढ़। नवाखाई में बेटे से मिलने गई एक बेवा महिला के सूने मकान का छप्पर उखाड़ते हुए अज्ञात चोर ने सोने-चांदी के गहने सहित हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह वारदात शहर के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक शहर के पहाड़ मन्दिर कौहाकुंडा स्थित बालसमुंद में रहने वाली गुलापी पटेल पति स्व. गोपीलाल (55 वर्ष) रोजी मजदूरी करती है। बताया जाता है कि महिला 3 रोज पहले नवाखाई त्यौहार मनाने अपने बेटे के पास कनकबीरा गई थी। शनिवार को वापस लौटने पर वह घर पहुंची तो खप्पर को संदिग्ध परिस्थितियों में टूटे पाया तो सामान भी बिखरा पड़ा था।
महिला ने छानबीन की तो देखा कि सोने की फुल्ली, चांदी का 2 जोड़ी पायल, 4 बिछिया, हाथ छल्ला और बर्तन घर से गायब थे। फिर क्या, चोरी की शिकार महिला ने थाने जाकर आपबीती बताई। हरकत में आए वर्दीधारियों ने मौके का जायजा लेने के बाद अज्ञात चोर के खिलाफ भादंवि की धारा 457, 380 के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज करते हुए संदेहियों की धरपकड़ कर रही है।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
