रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालवाड़ी योजना का शुभारंभ किया. नई शिक्षा नीति के अनुरूप 05 से 06 वर्ष आयु के बच्चों के लिए शुरू की गई हैं. बालवाड़ी के माध्यम से सीखने के लिए बच्चे प्रोत्साहित होंगे।

सीएम बघेल ने कहा कि स्कूल के माहौल के लिए बच्चों को तैयार किया जा सकेगा. हर बालवाड़ी में आंगनबाड़ी सहायिका के अतिरिक्त संबद्ध प्राथमिक शाला के एक सहायक शिक्षक की भी तैनाती होगी.
सीएम बघेल ने कहा कि सहायक शिक्षक को हर माह 500 रुपए का मानदेय मिलेगा. बालवाड़ी में खेल-खेल में एवं रोचक तरीके से अध्यापन के लिए आंगनबाड़ी सहायिका एवं शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।
प्रत्येक बालवाड़ी के लिए बच्चों के अनुकूल फर्नीचर, बच्चों के अनुकूल खेल सामग्री एवं प्रिंटरीच रंग-रोगन के लिए 01 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है. इस वर्ष 5173 बालवाड़ियां प्रारभ की गई हैं. आने वाले वर्षों में राज्य के सभी क्षेत्रों में चरणबद्ध रूप से बालवाड़ियां खोली जाएंगी.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान का वर्चुअल शिलान्यास किया. नवा रायपुर के सेक्टर 32 में विश्व स्तरीय आवासीय शिक्षण संस्थान की स्थापना छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट विद्यालय सोसायटी के संचालन में होगी. 6वीं से 12वीं तक कुल 700 छात्र छात्राओं के लिए 20 एकड़ के परिसर में विकसित किया जाएगा।
- छत्तीसगढ़ वैष्णव समाज के ‘आधुनिक भामाशाह’ बने राष्ट्रीय महासचिव लखन दास वैष्णव..स्वर्गीय पत्नी की स्मृति में भवन निर्माण के लिए दी ₹2.5 लाख दान..त्याग देख नतमस्तक हुआ समाज… - June 29, 2026
- जगन्नाथ रथ यात्रा 2026: रथ निर्माण से बहुड़ा यात्रा तक, जानें सब कुछ… - June 29, 2026
- मीठा खाने से ही नहीं होता है Diabetes! बच्चों को बचाना है तो एक्सपर्ट से जाने कौन सी चीजें धीरे-धीरे कर रही है बीमार… - June 29, 2026


