रायगढ़। जननायक शहीद नंदकुमार पटेल द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रारंभ की गयी राष्ट्र निर्माण व समाज हित में समर्पित गुरुजनों को उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मान करने की गौरवशाली परंपरा व परिपाटी का अनवरत निर्वहन करते हुए उनके सुपुत्र छत्तीसगढ़ शासन में केबिनेट मिनिस्टर एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल शिक्षकों का सम्मान करते आ रहे हैं।

इसी कड़ी में मंत्री उमेश पटेल के अगुवाई व संरक्षण में “ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पुसौर द्वारा शिक्षाविद् सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन जी की जयंती शिक्षक दिवस के अवसर पर, 5 सितंबर 2022, दिन सोमवार को प्रातः 10 बजे शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ग्राम बड़े भंडार, प्रांगण में ” सेवा निवृत्त शिक्षकों का “सम्मान समारोह” आयोजित किया गया है।
इस गौरवपूर्ण आयोजन में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष अरुण मालाकार, छग राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के सदस्य व वरिष्ठ कांग्रेसी दिलीप पाण्डेय, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लीलाधर चौधरी, जनपद पंचायत पुसौर अध्यक्ष सुशील भोय, जिला पंचायत सदस्य आकाश मिश्रा की उपस्थिति में राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले सेवानिवृत्त गुरुओं का सम्मान किया जाएगा। इस सम्मान समारोह को गौरवशाली बनाने की तैयारी में पुसौर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य जुटे हुए हैं।
- सारंगढ़ में साइबर ठगी पर पुलिस का बड़ा वार, 61 शिविरों में 5,295 लोगों को किया जागरूक… - September 21, 2026
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
