रायगढ़। मायके गई एक विवाहिता को विषैले सांप ने डसते हुए मौत दे दी। इसी तरह उसके पड़ोस में सोए एक ग्रामीण की भी सर्पदंश से असमय जान चली गई। जमीन में रेंगती मौत के कहर की घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है। इस संबंध में उपनिरीक्षक बलदेव सिंह पैकरा ने बताया कि लैलूंगा से तकरीबन 15 किलोमीटर दूर ग्राम पिपराही में अपने पति इंदरलाल मिंज और परिवार में साथ रहने वाली 42 वर्षीया सुशीला पिछले कुछ रोज से मायके ग्राम खेड़ाआमा गई थी।
शुक्रवार रात मायके जनों के साथ खाना खाकर सुशीला जमीन में चटाई बिछाकर सोई थी। शनिवार तडक़े जहरीले सांप ने उसे डस दिया। पीडि़त महिला ने सर्पदंश की सूचना परिजनों को दी तो वे अस्पताल जाने के बजाए सुशीला का झाडफ़ूंक कराने लगे। नतीजतन, इलाज के अभाव में उसकी मौत हो गई।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
