मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल भेंट-मुलाकात के दौरान रायगढ़ जिले के ग्राम लोइंग में लोगों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री का सर्व समाज की ओर से बांस से निर्मित पारंपरिक टोपी पहनाकर उत्साह पूर्वक स्वागत किया गया। उन्होंने महाप्रभु जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना और मंदिर की परिक्रमा कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की प्रार्थना की। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर ग्राम लोइंग में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से चर्चा की और बैठक व्यवस्था, शिक्षकों की उपस्थिति, स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री बघेल ने ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए लोइंग-महापल्ली में आई टी आई एवं मिनी स्टेडियम के निर्माण की स्वीकृति दी। इसके अलावा निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए पंडरीपानी में 132 के. व्ही. सब स्टेशन, आवागमन की सुविधा के लिए कोइलंगा नाला में पुलिया निर्माण और सिंचाई व्यवस्था के लिए बेलरिया में स्टॉप डैम निर्माण की भी घोषणा की।

- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
