रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज दोपहर विधानसभा रायगढ़ के अंतर्गत ग्राम लोइंग पहुंचे। उन्होंने यहाँ भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी के मंदिर में पहुंचकर दर्शन उपरांत कृषक श्री बहादुर सिदार के घर पहुंचे और उनके घर में बड़े सादगी के साथ भोजन ग्रहण किया। भोजन में चावल, दाल सहित षडरस से युक्त 6 विभिन्न प्रकार की सब्जियों का आनंद लिया। उन्हें भोजन में छौंक लगा डुबकी भी परोसा गया। इन सब्जियों में लेथा खटाई, बड़ी टमाटर, भिंडी, और मखाना भाजी की सब्जी शामिल थे।


उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के कोलता समाज का लेथा खटाई एक खास व्यंजन है इसे समाज के हर विशिष्ट पर्व आदि कार्यक्रमो में जरुर शामिल किया जाता है।भोजन के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल का कृषक श्री बहादुर सिदार ने अपने घर के मुख्य द्वार पर श्रीफल भेंटकर आत्मीय स्वागत किया।

- पहले ही दिन ‘वेलकम टू द जंगल’ का डबल डिजिट कलेक्शन, तोड़ दिया कमाई का बड़ा रिकॉर्ड… - June 27, 2026
- अकेले लड़ते रहे अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर की घटिया कप्तानी और टीम चयन की वजह से 34 रनों से आयरलैंड से हारी टीम इंडिया… - June 27, 2026
- महतारी वंदन योजना में रजिस्ट्रेशन फिर से शुरू , मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा- छूटी महिलाओं के जुड़ेंगे नाम… - June 27, 2026


