पुसौर: विरोध प्रदर्शन स्वरूप काला झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार…..
भारतीय जनता युवा मोर्चा रायगढ़ के द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुसौर ब्लाक के नावापारा ग्राम में उनका कार्यक्रम पर विरोध दर्ज कराने भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भूपेश बघेल के द्वारा जन घोषणा पत्र में रोजगार देने के वादा के साथ सभी बेरोजगारों को 2500 बेरोजगारी भत्ता देने के वादा किया था जिसको पूरा नही करने को लेकर भाजयूमो कार्यकर्ताओ के द्वारा काला झंडा दिखाते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुसौर थाना उस समय ले जाया गया जब सभी भाजयुमो कार्यकर्ता पुसौर में एकत्रित होकर नवापारा के लिए निकलते हुए बोरोडिपा चौक पहुचे तभी सभी कार्यकर्ताओं को पुसौर पुलिस के द्वारा पूरे दल बल के साथ गिरिफ्तार कर पुसौर थाना लाया गया। गिरफ्तारी देने वाले कार्यकर्ताओ में मुख्य रूप से भाजयूमो जिला उपाध्यक्ष प्रदीप राठौर एवं परमवीर सिंह, भाजयूमो जिला मंत्री प्रशांत कुमार सिंह,भाजयुमो कार्यकर्ता विस्वाश परिहरि,नितेश भारती, सिद्धार्थ पाव,मनोज साहू,सुरेंद्र जेना, शेष कुमार प्रधान,राजेश प्रधान के साथ अन्य कार्यकर्ता गिरिफ्तार हुए।

- नाश्ते में ऐसे बनाएं सॉफ्ट और परफेक्ट आलू का पराठा, स्वाद ऐसा कि हर बाइट में कहेंगे वाह! - March 5, 2026
- रंग पंचमी को कहां-कहां खेली जाती है होली, जो होती है रंगों के उत्सव की आखिरी तिथि… - March 5, 2026
- स्कूल में आरटीई के तहत पढ़ रहे बच्चों से कराई मजदूरी, अब छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मांगा जवाब… - March 5, 2026
