जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कीबधरमजयगढ़ कालोनी में सट्टा खेलाया जा रहा है। जिसपर पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत कार्यवाई किया।

दरअसल बीते शनिवार 27 अगस्त को टाऊन पेट्रोलिंग दौरान थाना प्रभारी धरमजयगढ़ उप निरीक्षक नंद लाल पैंकरा को मुखबिर से सूचना मिला कि धरमजयगढ़ कालोनी में रहने वाला अर्जुन विश्वास अपने घर के पास बैठ कर सट्टा खेला रहा है। सुचना पर हमराह स्टाफ के साथ थाना प्रभारी द्वारा रेड धरमजयगढ कालोनी में रेड किया गया । मौके पर आरोपी अर्जुन विश्वास पिता अधीर विश्वास उम्र 42 साल साकिन धरमजयगढ कालोनी अपने घर के पास बैठकर विभिन्न अंको पर रूपये पैसे का दांव लगा कर सट्टा पट्टी लिखकर सट्आ नामक जुआ खेलाते मिला।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से – 1. नगदी रकम 1800 रूपया 2. सट्टा पर्ची विभिन्न अंक लिखा हुआ 3. एक डाटपेन जप्त कर आरोपी पर 4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को कड़ी थाना प्रभारी द्वारा सट्टा लिखते पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दिया गया है। रेड कार्रवाई में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ उप निरीक्षक नंद लाल पैंकरा के हमराह प्रधान आरक्षक उमांशंकर घृतांत आरक्षक पुष्पेन्द्र सिदार, किशोर राठौर शामिल थे
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
