रायपुर। राजस्व आसूचना निदेशालय की सूचना पर रायपुर रिजनल युनिट ने बड़ी कार्रवाई की है। राजस्थान से हथियार लाकर छत्तीसगढ़ में तस्करी करते टीम ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

साथ ही तस्करों के पास से हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है। मामला डीडी नगर थाना इलाके के सरोना चौक का है।
हथियारों का जखीरा बरामद
मिली जानकारी के अनुसार रायपुर रिजनल युनिट की टीम को गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर टीम ने कार्रवाई करते सरोना चौक स्थित राजस्थानी-मारवाड़ी होटल के पास राजस्थान पासिंग कार आरजे 19 यूसी 8863 से हथियारों की तस्करी करते 3 लोगों को पकड़ा। तीनों के पास से 2 देशी कट्टा, 15 ज़िंदा कारतूस, 2 तलवार सहित 3 खाली कारतूस जब्त किया गया है।
नहीं दिखाया कोई वैध दस्तावेज
पकड़े गए तस्करों से हथियारों के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपियों ने कोई दस्तावेज नहीं दिखाया। इसके बाद पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत 3 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर आरापियों ने बताया कि वे राजस्थान से हथियार लाकर छत्तीसगढ़ में तस्करी करते थे। मामले में पुलिस जल्द आगे का खुलासा
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
