हल्ला बोल ने फूंक दी भाजपा में जान, लाखों की उपस्थिति से रायपुर में उमड़ा जनसैलाब…
रायपुर। रायपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा एक बड़ा आंदोलन किया गया। इसे देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। भाजयुमो के हल्ला बोल प्रदर्शन को लेकर प्रशासन ने सीएम हाउस जाने वाले सभी रास्तों को अभेद किले की तरह बेरिकेट से बंद कर दिया। जगह-जगह टीन की दीवार लगाई गई। इसके साथ ही ट्रक माउंटेड मालवाहक कंटेनर लाकर खड़ा किया गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं की माने तो मुख्यमंत्री जी ने युवाओं की आवाज को दबाने रायपुर की सड़कों को जंग का मैदान बना दिया था। वहीं सारंगढ़ के युवा नेता हरिनाथ खुंटे ने चुनौती देते हुए कहा की सड़कों पर आकर देखो मुख्यमंत्री जी, आपके ताबूत पर कील ठोकने युवाओं का सैलाब सड़क पर निकल चुका है। युवा न डरेगा, न रूकेगा, बल्कि आपकी सरकार को उखाड़ फेकेगा।
हल्ला बोल के लिए पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष
प्रदेश सरकार के विरोध में शामिल होने भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी राजधानी रायपुर पहुँचे। जहाँ स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर हरिनाथ खुंटे ने अपने दल बल के साथ उनका स्वागत किया।
जानकारी के अनुसार रायपुर के नगर निगम मुख्यालय के बाहर भाजपा के नेताओं की सभा हुई। पश्चात काफिला सीएम हाउस घेराव के लिए निकला।
पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी हल्ला बोल का कारवां इतना आगे बढ़ गया कि पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में पुलिस ने सभी बड़े नेताओं को एक के बाद एक गिरफ्तार करना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं की संख्या इतनी अधिक हो गई थी कि दोपहर के बाद आधा से ज्यादा रायपुर जाम हो गया था। प्रशासन द्वारा रूट डायवर्ट प्लान धरा का धरा रह गया। लोगों की माने तो एक लाख से ज्यादा लोग हल्ला बोल में शामिल हुए। खासकर युवाओं की संख्या ज्यादा रही।
देखा जाए तो विधानसभा चुनाव 2018 के बाद आज पहली बार भाजपा पुनः से पूरे जोश खरोश के साथ दिखाई दी। ये छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के लिए संजीवनी बूटी से कम नहीं होगी। स्पष्ट है कि भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंक दिया है।
*कई कार्यकर्ताओं को लगी चोट*
प्रदर्शन के दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का पुलिसकर्मीओ के साथ झूमा झपटी हुआ जिसके बाद पुलिस ने युवाओं पर लाठी भांज दी जिससे कई कार्यकर्ता ज़ख़्मी हुए है।
छः थाने में हुआ एफ़आईआर दर्ज

गौरलतब हो की प्रदर्शनकारियों के सामने बेबस नज़र आया, सिविल लाइन थाने में प्रदेश के कई कार्यकर्ताओं के ऊपर मामला दर्ज कर ग़ैरजमानतिय अपराध क़ायम किया गया है जिसने सारंगढ़ के युवा नेता पार्षद मयुरेश केसरवानी के ऊपर भी रायपुर के थाने में आई॰पी॰सी॰ 147,188,186,332,353 के तहत दर्ज किया गया है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
