रायसेन। वर्तमान समय में कब किसको किससे प्यार हो जाये कुछ कहा नहीं जा सकता। यूं तो ऑनलाइन गेम को लेकर ब्लैकमेलिंग, घर छोड़ना, अपने ही परिजनों के पैसे उड़ा देना और खुदकुशी कर लेना जैसे तमाम खबरें आती रही है। ये नहीं सुना होगा कि ऑनलाइन गेम खेलते खेलते किसी को प्यार हो गया। लेकिन ऐसा ही कुछ हुआ है मप्र के रायसेन जिले में।

दअरसल रायसेन के एक युवक को उत्तराखंड के नैनीताल की एक युवती से ऑनलाइन गेम पब्जी खेलते-खेलते प्यार हो गया और दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि दो साल के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली। इनकी प्रेम कहानी तब सामने आई जब युवती के परिवार ने नैनीताल के थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। नैनीताल की पुलिस अब जब रायसेन युवती को लेने पहुंची तो यहां युवती ने रायसेन से वापस जाने से मना कर दिया।
नैनीताल पुलिस जब रायसेन पहुंची तो यहां स्थानीय पुलिस की मदद से रायसेन के वार्ड 11 में रहने वाले योगेश और शीतल को थाने में बुलाया। दोनों के बयान लिए गए। इस दौरान थाना प्रभारी ने दोनों को समझाइश दी। नैनीताल की पुलिस युवती को अपने साथ ले जाना चाहती थी, लेकिन शीतल ने जाने से मना कर दिया। उसने कहा, वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती है। वह बालिग हैं और उसने अपनी इच्छा से योगेश से शादी की है। उस पर किसी का कोई दबाव नहीं है। इस बात पर नैनीताल पुलिस राजी हो गई और युवती को लिए बिना ही नैनीताल उत्तराखंड वापस लौट गई। जानकारी बीरेंद्र सेन, जांच अधिकारी थाना कोतवाली पुलिस रायसेन ने दी।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
