रायगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बावलीकुआं के आधा दर्जन से अधिक युवकों ने चार्टर्ड एकाउंटेंट के आफिस में जाकर उनसे गणेश चंदा के नाम पर 500 रुपए की डिमांड की। सीए द्वारा उतना रुपए देने से मना करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके आफिस में तोडफोड़ कर दी। घटना को रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506, 384, 427, 34 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। पीडित संजय शर्मा कोतरारोड दशरथ पान ठेला के पास रहते हैं और चार्टड एकाउंटेंट हैं। उनका घर के पास ही आफिस है। मंगलवार की शाम 6.30 बजे वो अपने आफिस में बैठकर काम कर रहे थे। तभी बावलीकुआं निवासी बादल सिंह व अपने आधा दर्जन से अधिक साथियों के साथ इनके आफिस में आया। वहीं गणेश चंदा मांगने लगा। युवक चंदे के नाम पर अभद्रता से बात करते हुए 500 रुपए की मांग करने लगे। संजय शर्मा द्वारा मना करने पर बादल सिंह व उसके साथी भड़क गए वहीं गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए उनके आफिस में लगे कांच के दरवाजे को तोड़ दिए। इस घटना से पीडित काफी भयभीत हैं। उन्होंने घटना की रिपोर्ट थाने में की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- सारंगढ़ में धार आपार अभियान को रफ्तार, जिला स्तरीय प्रशिक्षण में गुणवत्ता पर जोर.. - September 17, 2026
- सारंगढ़:विश्वकर्मा जन्मोत्सव पर निशा स्टील में भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद… - September 17, 2026
- सारंगढ़:पीएससी विवाद पर कांग्रेस का हमला, बोली—युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करे भाजपा… - September 17, 2026
