हसौद। नगर में गणेशोत्सव को लेकर भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। गौरा चौरा गणेश उत्सव समिति हसौद द्वारा विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ स्थापित की गई। प्रतिमा स्थापना के दौरान समिति के सदस्यों के साथ शारदा चौक के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
भगवान गणेश की प्रतिमा विराजमान होने के बाद श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। प्रतिमा स्थापना के साथ ही गौरा चौरा एवं शारदा चौक क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का वातावरण बन गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं।
समिति द्वारा आगामी दिनों में गणेशोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। आयोजन को लेकर युवाओं सहित नगरवासियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
गणेशोत्सव आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष शिवम जायसवाल, उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा एवं सचिव ओपेन्द्र साहू सहित छोटू केवट, वीरेंद्र चौहान, अजय साहू, अमन साहू, शंकर साहू, पूरन साहू, अशोक साहू, शिव साहू, लीलाधर साहू, यादराम साहू, चिकन यादव, मिथिलेश राय, नीलांबर साहू एवं शारदा चौक के समस्त नागरिकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।


- गौरा चौरा में विराजे विघ्नहर्ता, गणेशोत्सव की धूम शुरू… - September 17, 2026
- सारंगढ़ स्थापना दिवस सूना क्यों?क्या कांग्रेस विधायकों का दंश झेल रही जिले की जनता – भरत अग्रवाल - September 17, 2026
- 25 करोड़ बच्चों के सपनों को पंख देने का सेवा संकल्प..शिक्षा, प्रतिभा और समान अवसरों से गढ़ेंगे भारत का उज्ज्वलभविष्य : डीईओ एल.एन. पटेल… - September 17, 2026
