रायगढ़: एनएच पर अंधेरे में खड़ी टुक मे जा घुसा बाइक, पति की दर्दनाक मौत,पत्नी गंभीर, सप्ताह भर पहले हुई थी दम्पत्ति की शादी…
रायगढ़। शादी के एक सप्ताह भी नहीं हुए ओर बाइक सवार दंपत्ति सड़क दुर्घटना के शिकार हुए, जिसमें पति की मौत हो गई तो वहीं पत्नी मेकाहारा में जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। उक्त हादसा रायगढ़ खरसिया राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर ग्राम कांशीचुआं चौक पर हुआ है। जहां रिमझिम बारिश व अंधेरे होने के कारण खड़ी टक में बाइक जा घुसी और जबरदस्त हादसा हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छाल क्षेत्र के ग्राम बोकरामुड़ा निवासी हितेश महंत अपनी नवविवाहिता पत्नी संतोषी राठिया के साथ बाइक से रायगढ़ घुमने फिरने आए थे। देर रात दोनों वापस अपने गांव जा रहे थे कि ग्राम कांशीचुआं एनएच पर खड़ी टक में दंपत्ति को बाइक जा घुसी।
,बताया जाता हे कि रिमझिम बारिश व अंधेरा होने के कारण हितेश को ट्रक दिखाई नहीं दिया। इस हादसे में हितेश महंत की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं संतोषी राठिया गंभीर रूप से जख्मी हो गई | संतोषी के सिर में गंभीर चोट आने पर उसे मेकाहारा में भर्ती किया गया है। घटना की सूचना पर भूपदेवपुर पुलिस द्वारा मामला की विवेचना जारी है।
शादी को एक सप्ताह भी नहीं हुए
मेकाहारा में उपचार करा रही संतोषी राठिया बार बार अपने पति को पूछ रही है। संतोषी के अनुसार उनके शादी को एक सप्ताह भी नहीं हुआ है और जे इस हादसे का शिकार हो गए। संतोषी ने बताया कि वे घुमने फिरने ब मेला देखने रायगढ़ आएं । हालांकि संतोषी को फिलहाल यही बताया जा रहा है कि उसका पति ठीक है और वह दूसरी जगह उपचार करा रहा है।
- अंतरराष्ट्रीय मंच पर रायगढ़ का परचम: नेपाल में सम्मानित हुए चार पत्रकार, कलेक्टर से की सौजन्य मुलाकात… - April 21, 2026
- तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब..21 अप्रैल अंतिम दिन होगा पूर्णाहुति का महासंगम.. - April 20, 2026
- भक्ति की लहर से सराबोर सारंगढ़: हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था, गूंजा सत्संग का संदेश… - April 20, 2026

