जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़:- एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन और सारंगढ़ थाना प्रभारी अमित शुक्ला के नेतृत्व में सारंगढ़ पुलिस सट्टा पट्टी व शराब पर कार्यवाही तेज कर दी गई है । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा से मिले निर्देश के बाद सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत जुआ, सट्टा पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।

इसी बीच मुखबिर सूचना पर भैंगनार पठार ऊपर घेराबंदी कर सारंगढ़ पुलिस द्वारा शराब रेड कार्रवाई किया गया है ।

सारंगढ़ पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि ग्राम भैंगनार का श्याम कुमार मुण्डा अपने गांव के पठार झाड़ी पास अवैध शराब बना कर बिक्री के लिये छिपाकर रखता है ।
मौके पर जाकर पुलिस टीम घेराबंदी की पुलिस पार्टी को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा जिसे दौड़ाकर पकड़ा गया पूछताछ करने पर अपना

नाम श्याम कुमार मुण्डा पिता बुद्धु मुण्डा उम्र 32 वर्ष साकिन भैंगनार थाना सारंगढ का होना बताया तो जिसके कब्जे से 15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरिकेन में *कुल 55 लीटर महुआ शराब* की जप्ती किया गया है । आरोपी पर थाना सारंगढ़ में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है ।

एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर निरीक्षक थाना प्रभारी सारंगढ़ अमित शुक्ला के नेतृत्व पर कार्रवाई में प्रधान आरक्षक टीकाराम खटकर, अर्जुन पटेल, आरक्षक पारसमणी बेहरा, विरेन्द्र कुमार ठाकुर, जयराम साहू, कन्हैया खुंटे, कृष्णा महंत, महिला आरक्षक सम्पति भगत का सराहनीय योगदान रहा।
- सारंगढ़:जल जीवन मिशन में बड़ी कार्रवाई: 7 गांवों के ठेकेदारों के ठेके निरस्त… - June 26, 2026
- सारंगढ़:कुपोषण के खिलाफ कलेक्टर का बड़ा अभियान, आंगनबाड़ी पहुंचकर माताओं को दिया सुपोषण का मंत्र… - June 26, 2026
- सारंगढ़:सुशासन तिहार बना जनसेवा का सशक्त माध्यम, 417 जरूरतमंदों को मिला सीधा लाभ… - June 26, 2026


