कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र में एक युवक को जंगली जानवरों ने बुरी तरह से नोचकर मार डाला। बीच जंगल में पेट्रोल खत्म हो जाने से युवक वहां फंस गया था। घटना अडसरा जंगल में बुधवार की रात की है।

बताया गया कि सुरेश कुमार अपने दोस्त राहुल के साथ बाइक से गुजर रहा था। इसी दौरान बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया। दोनों दोस्त पैदल चलने लगे और सुरेश पीछे छूट गया। इसी बीच जंगली जानवर ने उस पर हमला कर दिया। सुबह युवक की खून से लथपथ शव मिला। धड़ गायब है। सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ग्राम सेनहा निवासी 26 वर्षीय राहुल कुमार के घर छठी का कार्यक्रम था। यहां रात में रामायण का पाठ चल रहा था। साउंड बाक्स खराब होने पर दूसरा साउंड बाक्स लेने राहुल गांव में ही रहने वाले अपने दोस्त सुरेश कुमार के साथ निकला। दोनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार थे। बीच में बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। इसके बाद दोनों बाइक लेकर पैदल चलने लगे राहुल बाइक को लेकर चल रहा था। सुरेश उसके पीछे.पीछे था।
रात का समय होने के कारण जंगल में काफी अंधेरा था। राहुल ने पाया कि सुरेश कुछ बात नहीं कर रहा। उसके चलने की आवाज भी नहीं आ रही थी। एसे में राहुल ने सोचा कि वह थक कर कहीं रुक गया होगा। इस दौरान हल्की वर्षा भी होने लगी। राहुल इस बीच गांव अडसरा पहुंच गया। बहुत समय बीत जाने के बाद भी सुरेश के नहीं पहुंचने पर उसने गांववालों को इसकी जानकारी दी।
इसके बाद गांव के लोगों ने जंगल में सुरेश की तलाश शुरू की। जंगल में उसका शव पेड़ के पास खून से लथपथ मिला। सुरेश का धड़ गायब था। उसे नोचने के कई जगह निशान थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पसान थाना पुलिस को दी। सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव के पास से जंगली जानवर के बाल बरामद किए हैं। इससे आशंका है कि जानवरों ने ही युवक को नोचकर मौत के घाट उतारा है।
फिलहाल शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण पता चल पाएगा।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
