लुधियाना के दुगरी इलाके में दिन-दहाड़े बाइक पर आए तीन बदमाशों ने एक घर में घुसकर तीन महीने के बच्चे को अगवा कर लिया। बदमाशों ने बच्चे की मां और दादी की पिटाई भी की।

जब तक बच्चे निहाल की मां नेहा शोर मचाती तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी निहाल के पिता साजन को दी और फिर पुलिस में शिकायत दी गई।

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर सिटी डॉ. नरिंदर भार्गव और डीसीपी क्राइम वरिंदर सिंह बराड़ के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। अभी तक की जांच में पता चला है कि बच्चे के पिता या फिर अन्य परिवार वालों की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
नेहा ने बताया कि डेढ़ साल पहले उनकी शादी साजन के साथ हुई थी।
साजन का परिवार करीब 12 साल से शहीद भगत सिंह नगर इलाके में रह रहा है। उनका तीन महीने का एक बेटा निहाल है। पति सुबह करीब सात बजे काम पर गया था। वह अपनी सास के साथ घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान करीब दस बजे तीन युवक बाइक पर आए। आते ही उन्होंने नेहा और उसकी सास को पीटा और तीन महीने का बच्चा उनके हाथ से छीना और फरार हो गए। नेहा ने आरोपियों को रोकने की काफी कोशिश की। शोर सुन आसपास के लोग घरों से बाहर निकले। दिन-दहाड़े हुई वारदात से इलाके में दहशत का मौहाल है। पुलिस ने बच्चे के फोटो भी सोशल मीडिया पर डाले हैं। पुलिस के अनुसार उनके साथ कुछ सुराग भी लगे हैं।
इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज चेक की जा रही है। इसके अलावा पुलिस की ओर से सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगे कैमरों की भी जांच होगी। आरोपियों की लोकेशन जैसे ही ट्रेस होते ही उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की पूरी कोशिश है कि निहाल को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचा दिया जाए
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
