भाजपा नेता अमित अग्रवाल पूर्व नपा अध्यक्ष, जय बानी, प्रकाश अग्रवाल, विकेश गुप्ता, चारु शर्मा को ₹2000 अर्थदंड एवं कोर्ट उठने तक की सजा

सारंगढ़ न्यूज़/ भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सारंगढ़ अंचल में निरंतर समय बे समय घंटो तक विद्युत समस्या, बिजली कटौती और विद्युत विभाग द्वारा की जा रही लापरवाही को लेकर जन समस्या को देखते हुए निरंतर जन नेताओं और पार्टी नेताओं द्वारा आंदोलन किया जा रहा था, सन 2015 में विद्युत समस्या को लेकर जनमानस की भीड़ द्वारा बिलासपुर रोड बिजली ऑफिस में कार्यालय घेराव व पथराव आदि किये जाने की विद्युत विभाग के पदस्थ अधिकारियों द्वारा सारंगढ़ कांग्रेस एवं भाजपा के कुछ नेताओं के नाम पर शिकायत दर्ज की गई थी। जिसमें कांग्रेस नेता गोल्डी नायक, पवन अग्रवाल, चारू शर्मा तो भाजपा नेता अमित अग्रवाल पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जय वानी, प्रकाश अग्रवाल, विकेश गुप्ता के नाम पर शिकायत दर्ज की गई थी।
सूत्रों की माने तो उक्त आंदोलन भाजपा के एक दबंग जन नेता के नेतृत्व में किया गया था और शिकायत में भी उनका नाम प्रमुख रूप से था लेकिन किसी तरह उस समय राजनीतिक पहुंच के माध्यम से उन्होंने अपना नाम शिकायत से कटवा लिया और उक्त नेताओं के नाम पर ही शिकायत दर्ज हुई, जिसमें उक्त नेताओं पर निरंतर 7 वर्षों तक न्यायालय में पेसी ली गई। जहां अंततः आज कांग्रेस नेता गोल्डी नायक एवं पवन अग्रवाल को माननीय न्यायालय ने बाइज्जत बरी करते हुए अमित अग्रवाल पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, जय वानी, प्रकाश अग्रवाल विकेश गुप्ता और चारू शर्मा को ₹2000 अर्थदंड एवं कोर्ट उठने तक की सजा सुनाई गई और उक्त प्रकरण पर न्यायालय प्रक्रिया समाप्त हुई। जन आंदोलन में शामिल जनहित में फसे इन नेताओं को न्यायालय में लेने वह बधाई देने जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार, वरिष्ठ कांग्रेसी सूरज तिवारी, प्रमोद मिश्रा दिनेश दादा, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, अश्वनी चंद्रा अधिवक्ता, धीरज वहीदार पूर्व एल्डरमैन, रामसिंह ठाकुर, अरुण निषाद पहुंचे और प्रकरण समाप्ति पर उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी।
- छह गायों से 65 लीटर दूध, नीलाम्बर की बदली तकदीर…. - September 27, 2026
- एनीमिया के खिलाफ सतत अभियान जरूरी, जांच और जागरूकता से बच सकती हैं जिंदगियां… - September 27, 2026
- जलप्रलय की कगार पर महानदी..सड़कों पर सैलाब, गिधौरी से चंद्रपुर तक हाहाकार..पोरथ शिव मंदिर जलमग्न, डाकघर और राशन गोदाम में घुसी बाढ़..सारंगढ़-रायगढ़ हाईवे ठप, लात नाला पुल डूबा..धान की फसलें तबाह, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न… - September 27, 2026
