जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़ । रायगढ़ एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा ने आज पुलिस कंट्रोल रूप 4 मामलों का खुलासा किया है। उन्होंने एक एक मामले का खुलासा करते हुए बताया कि थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक अभिनव कांत सिंह को थानाक्षेत्र अन्तर्गत कृष्ण वाटिका कॉलोनी, सिंधी कॉलोनी में घर के बाहर व आंगन में खड़ी साइकलें चोरी की शिकायतें मिली थी

थाना प्रभारी द्वारा स्टाफ से घर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कराने पर पूर्व में साइकिल चोरी में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजे गए आरोपी नकुल साहू से हुलिया का मिलान हो रहा था जिस पर स्टाफ उस पर नजर रखें हुई थी कि दिनांक 06/07/201 को मुखबीर द्वारा छोटे अतरमुड़ा टीवी टावर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को एक लाल रंग की साइकिल लेकर ग्राहक तलाश करते खड़े होने की जानकारी दिया ।

सूचना पर पुलिस टीम रवाना होकर मौके पर पहुंची, संदिग्ध से नाम पता पूछने पर नकुल साहू बताया स्टाफ उसे लेकर थाने लाई तो नकुल साहू सायकल बेचने के लिये ग्राहक तलाश करना बताया जो उसकी सायकल नहीं थी । आरोपी नकुल अभी पैरोल में होना बताया है । आरोपी से हिकम्तअमली कर पूछताछ करने पर आरोपी से चोरी की कुल 16 नग साइकिलें विभिन्न कंपनियों के जप्त किए गए हैं ।
आरोपी नकुल साहू पिता गोपीनाथ साहू उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम औरदा थाना पुसौर जिला रायगढ़ हाल मुकाम संत विनोबा नगर चौकी जूटमिल पर धारा 41(1-4)CrPC/379 IPC की कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है ।

उपरोक्त कार्यवाही थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक अभिनवकांत सिंह के नेतृत्व पर हेड कांस्टेबल अरुणा चौरसिया, आरक्षक विक्कू सिंह, चंद्र कुमार बंजारे एवं धीरेंद्र पांडे की आरोपी गिरफ्तारी एवं चोरी की साईकिलें बरामदगी में योगदान रहा है । ज्ञात हो कि आरोपी नकुल साहू से पूर्व में क्राईम ब्रांच द्वारा वर्ष 2017 में 125 नग सायकल, अगस्त 2019 में सरिया थाने द्वारा 68 सायकल तथा नवम्बर वर्ष 2020 में चक्रधरनगर पुलिस द्वारा 38 सायकलें जप्त कर कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया था, जो पैरोल में बाहर था…
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
