रायगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आव्हान में आज से जिला भाजपा ने भी कार्यकर्ताओ एवम आमजनो को हर घर तिरंगा के नारे के साथ तिरंगा वितरण का कार्य आरंभ किया और सभी से आज और कल के दिन अपने अपने निवास स्थान में तिरंगा झंडा लगाने का आव्हान जिला भाजपा ने किया !
आज रायगढ़ जिले में एक निजी कार्यक्रम में आए राजनांदगांव के पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने स्थानीय विश्राम गृह में वरिष्ठ नेताओं की मौजदूगी में युवा मोर्चा के कार्यक्रता एवम विश्राम गृह में कार्यरत कर्मचारियों को भी झंडा वितरित किया ! इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री ओ पी चौधरी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरुपाल सिंह भल्ला,जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल,मंत्री विलिस गुप्ता,भाजपा आई टी सेल एवम सोशल मीडिया सेल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आलोक सिंह,पवन शर्मा,युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास केडिया, ज्ञानू गौतम,श्याम भोजवानी,सौरभ अग्रवाल,शशि भूषण चौहान,अंकित मिश्रा,मितेश शर्मा, ऐस अग्रवाल,सतनाम सिंह, मौजूद रहे !

- सारंगढ़:तिरंगे से सजे 100 ट्रैक्टर, किसानों ने निकाली भव्य यात्रा… - August 12, 2026
- 112 की तत्परता से बची युवक की जान, जहर सेवन के बाद कराया अस्पताल में भर्ती… - August 12, 2026
- खराब खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, शिकायत के लिए हेल्पलाइन जारी… - August 12, 2026




