सारंगढ़: भारत जोड़ो पद यात्रा का तीसरा दिन सालर आश्रम से प्रारंभ होकर झिलगीटार तक पहुंचा….विधायक उत्तरी जांगड़े और अरुण मालाकार ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर बोला हल्ला…..
रायगढ़। सारंगढ़ कांग्रेस संगठन द्वारा आजादी की 75 वर्षगाँठ पर हमर तिरंगा यात्रा एवं भारत जोड़ो यात्रा का तीसरा दिन सालार से प्रारंभ हुआ जो सलार से सेमरा झलमला,छातादेई,अमलीपाली,कपरतुंगा,परसकोल,परसदा छोटे,झिलगीटार लगभग 12 किलोमीटर में समाप्त हुई भारत जोड़ो पदयात्रा प्रभारी विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े की अगुवाई में पदयात्रा पूरे उत्साह के साथ देश भक्ति गीत और उत्साह के साथ हाथ में तिरंगा लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं पदाधिकारी निकले इसी कड़ी में पदयात्रा का जगह जगह ग्राम वासियों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया पदयात्रा के प्रथम पड़ाव में आमलीडीपा में नुक्कड़ सभा का आयोजन हुआ जहां वरिष्ठ कांग्रेसी सूरज तिवारी ने संबोधित करते हुए भारत जोड़ो पदयात्रा के संदर्भ में विस्तार से बतलाया व इसी कड़ी में अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पद्मा मनहर ने भी शासन की योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताया अंत में विधायक उतरी जांगड़े ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में भारत जोड़ो पदयात्रा का आयोजन किया गया है आज हम लोग पदयात्रा लेकर आपके गांव पहुंचे हैं हम सबको हमर तिरंगा अभियान को सफल बना कर घर-घर झंडा फहराना है आप सबको पता है कि हमारी प्रदेश सरकार गांव गरीब किसान की सरकार है और छत्तीसगढ़ के सभी वर्ग विकास की ओर अग्रसर है कांग्रेस सरकार जो कहती है वो करती है केंद्र में बैठी मोदी की सरकार लोगों को केवल लूटने का काम कर रही है खाने पीने के सामान में जीएसटी लगाकर उन्होंने गरीबों का कमर तोड़ दिया है पेट्रोल डीजल रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं जिससे सभी वर्ग बेहाल हैं जिसे आप सब को समझना है।
इसके बाद पदयात्रा कपरतुंगा के लिए निकली जहां सरपंच संघ के अध्यक्ष मोती पटेल ने पदयात्रा में शामिल सभी का पुष्पा हार से स्वागत किया एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था कराई आगे पदयात्रा पर परसदा के लिए निकली उसके बाद आगे झीलगिटार पदयात्रा पहुंचते ही सरपंच ने सभी का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया जहां सभा आयोजित की गई बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे कार्यक्रम को सर्वप्रथम जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार ने संबोधित करते हुए कहा कि हम आप सबके बीच प्रदेश सरकार की योजनाओं को बतलाने आए हैं आज पूरे भारत देश में भारत जोड़ो पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है प्रदेश कांग्रेश के निर्देशानुसार पर छत्तीसगढ़ में भी भारत जोड़ो पदयात्रा का आयोजन किया गया है जिसे सफल बनाने हम सब आपके बीच पहुंचे हैं आप सबको पता है कि प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार आई है तब से चहुमुखी विकास हो रहा है हमारी सरकार जो करती है वह करती है सारंगढ़ जिला निर्माण उसका ताजा उदाहरण है आप सबको पता है कि भाजपा शासनकाल में उन्होंने केवल ठगने का काम किया है किसी भी प्रकार के मूलभूत विकास कार्य भाजपा सरकार द्वारा नहीं की गई जिसके कारण पूरा क्षेत्र पिछड़ा हुआ है आज केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार ने महंगाई बढ़ाकर पूरे देश को त्राहि-त्राहि कर दिया है अंत में विधायक उतरी जांगड़े ने भी आम सभा को संबोधित किया और कहा कि हम आप सबके बीच आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर हमर तिरंगा भारत जोड़ो पदयात्रा को लेकर आपके गांव पहुंचे हैं आप सब ने आत्मीय स्वागत किया सभी का आभार आज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सभी वर्ग का विकास हो रहा है किसान युवा मजदूर महिला महिलाओं के लिए हमारी सरकार ने विभिन्न योजना लागू की है।
जिसका लाभ सभी ले रहे हैं लेकिन केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार ने महंगाई बढ़ाकर लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब पेट्रोल के दाम 60 रूपये होती थी आज 110 रूपये तक पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं साथ ही रसोई गैस 400 से 1180 रूपये पहुंच गई है जिससे आमजन परेशान हैं केंद्र की मोदी सरकार केवल कांग्रेस सरकार द्वारा लाई गई योजनाओं का नाम बदल बदल कर लोगों को भ्रमित कर रही है जिसे आप सब को समझना है आप समझदार हैं आज भारत जोड़ो पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य केवल और केवल केंद्र के नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाना है और प्रदेश सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाना हमारा उद्देश्य है।श्रीमती उत्तरी जांगड़े विधायक सारंगढ़,अरुण मालाकार जिला कांग्रेस अध्यक्ष,श्रीमती पदमा मनहर अनुसूचित जाति आयोग उपाध्यक्ष ,वरिष्ठ कांग्रेसी सूरज तिवारी ,संजय दुबे, पुरुषोत्तम साहू गौ सेवा आयोग सदस्य, वरिष्ठ कांग्रेसी परमानंद पटेल,धजाराम पटेल,लल्लू सिंह घनश्याम मनहर,सुभाष पटेल,चंद्र कुमार नेताम जनपद सभापति, श्रीमती सीता चिंता पटेल जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती अनीका भारद्वाज जिला पंचायत सभापति, विष्णु नारायण चंद्रा,पवन अग्रवाल ब्लॉक अध्यक्ष ,अजय बंजारे ,श्रीमती मंजू लता आनंद प्रदेश अध्यक्ष सेवादल महिला, गनपत जांगड़े जनपद उपाध्यक्ष,विजयलक्ष्मी पटेल जनपद सदस्य, रामनाथ सिदार नगरपालिका उपाध्यक्ष, शत्रुघ्न पटेल,बाबूलाल पटेल,राधे जयसवाल,पितांबर पटेल,राजेश पटेल, रमेश पटेल, श्रीमती सरिता गोपाल पार्षद, गिरजा पटेल, मोहन पटेल,मोती पटेल सरपंच संघ अध्यक्ष, चिंता पटेल,विक्की पटेल सरपंच, हरिहर जयसवाल सरपंच प्रतिनिधि,ख़िरसागर पटेल सरपंच घटोरा ,अशोक अग्रवाल,महेंद्र गुप्ता,शुभम बाजपेई,विनोद भारद्वाज, छबि जायसवाल, दिलीप शर्मा,लोचन पटेल ,ईश्वर पटेल,शंकर चन्द्रा,हेमंत चन्द्रा,रामकृष्ण यादव,श्रधानु सारथी,अंकित पटेल,सुमत पटेल छोटू मैत्री,मयंक पटेल, योगेश मेहर,संतोष चौहान,सागर दीवान,केशव टण्डन,धनेंद्र भारद्वाज, श्रीकांत जायसवाल, दीपक चौहान,गणेश पटेल, सुमन पटेल, सोहन पटेल,जितेंद्र चन्द्रा,गौरी चन्द्रा,गोल्डी लहरे व बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता पदाधिकारी शामिल रहे।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
