जानी मानी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन अपने उत्पाद की बिक्री अब पूरी तरह से बंद करने जा रही है। दुनियाभर के कई देश इस पाउडर पर पहले ही प्रतिबंध लगा चुके हैं।

कंपनी के पावडर पर आरोप लगाया गया था कि इस बेबी पाउडटर से कैंसर होता है और इसके बाद कंपनी के खिलाफ दुनियाभर में हजारों मुकदमें दायर हो गए थे। कैंसर की आशंका वाली रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रॉडक्ट की बिक्री में भी भारी गिरावट दर्ज की गई थी।
जेएंडजे अगले साल से दुनिया भर में अपने टैल्क-आधारित बेबी पाउडर का निर्माण और बिक्री बंद कर देगा। अमेरिका में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी द्वारा उत्पाद की बिक्री समाप्त होने के दो साल से अधिक समय बाद यह घोषणा की गई है।
इस कंपनी को महिलाओं के हजारों मुकदमों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि टैल्कम पाउडर में एस्बेस्टस है और इससे वे ओवेरियन कैंसर की चपेट में आयीं। कंपनी ने हालांकि दोहराया कि दशकों के स्वतंत्र शोध से पता चलता है कि उत्पाद उपयोग करने के लिए सुरक्षित है।
कंपनी ने एक बयान में कहा, दुनियाभर में पोर्टफोलियो मूल्यांकन के रूप में, हमने सभी कॉर्नस्टार्च-आधारित बेबी पाउडर की ब्रिकी को बंद करने का निर्णय लिया है। उसने हालांकि कहा कि कॉर्नस्टार्च आधारित बेबी पाउडर पहले से ही दुनिया भर के देशों में बेचा जाता है।
कंपनी को उपभोक्ताओं और उनकी पीढ़ियों की ओर से दायर मुकदमों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया था कि जेएंडजे के टैल्क उत्पादों एस्बेस्टस है जो कैंसर का कारण बना।
कंपनी के खिलाफ 19,400 मुकदमें दर्ज हैं। आरोप लगाया गया है कि इसके टैल्कम पाउडर के कारण लोगों को डिम्बग्रंथि का कैंसर हुआ है। इससे मेसोथेलियोमा कैंसर होता है जो फेफड़ों और अन्य अंगों पर हमला करता है।अब तक जिन मामलों में कोर्ट का फैसला आ चुका है, उनमें 12 में कंपनी को जीत मिली, जबकि 15 में फैसला उसके खिलाफ आया।
मिशिगन विश्वविद्यालय के बिजनेस स्कूल के प्रोफेसर एरिक गॉर्डन ने वर्ष 2020 में एसोसिएटेड प्रेस से कहा था, चाहे पाउडर वास्तव में कैंसर का कारण बनता है या नहीं, लोग उत्पाद का उपयोग करने से हिचकिचाते हैं। टैल्क का खनन किया जाता है और यह एस्बेस्टस के करीब पाया जाता है। यह कैंसर का कारण बनने वाला एक पदार्थ है
- सरसीवां में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, नमामि भारतम् में दिखी राष्ट्रभक्ति… - September 25, 2026
- प्लास्टिक मुक्त सारंगढ़ की मुहिम तेज, बारिश में भी सड़क पर उतरी नपा की टीम… - September 25, 2026
- बिनोद भारद्वाज का बड़ा हमला नंदीग्राम में मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत… - September 25, 2026
