रायगढ़। जिले के खरसिया वन परिक्षेत्र के ग्राम बोतल्दा के चंदन डोंगरी बस्ती में आज सुबह एक महिला अपने घर के बाहर बैठकर बर्तन धो रही थी, तभी भालू ने उस पर हमला कर दिया। जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आई है। तत्काल परिजनों ने इसकी सूचना वन अमला को दी और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बता दें कि चंदन डोंगरी बस्ती में रहने वाली पीड़िता लक्ष्मीन कंवर शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे अपने घर के बाहर बर्तन धो रही थी। तभी जंगल से निकल कर एक भालू आ गया जिसे देख वो भागने का प्रयास की, लेकिन भालू ने उसके पैर पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मामले की जानकारी वन अमला को दी गई।
जिससे वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई की गई। इस संबंध में खरसिया वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया की घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और तत्काल आर्थिक सहायता राशि दी गई है।
- कुपोषण पर कलेक्टर सख्त, 2855 बच्चों का HPV टीकाकरण जल्द कराने के निर्देश… - September 25, 2026
- सरसीवां में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, नमामि भारतम् में दिखी राष्ट्रभक्ति… - September 25, 2026
- प्लास्टिक मुक्त सारंगढ़ की मुहिम तेज, बारिश में भी सड़क पर उतरी नपा की टीम… - September 25, 2026
