रायपुर। कई लोगों के बड़े अजीब अजीब से सौक होते हैं। इनमे से एक है पुरानी चींजो को अपने पर्स में ठूस रखना लेकिन शायद आपको नहीं पता कि ऐसे करने से बुरा असर पड़ता हैं। आपके पर्स, वॉलेट या फिर बटुए में रखी कुछ चीजें ऐसी होती है जो धन की कमी का कारण बनती हैं। ऐसे में इन चीजों को फौरन पर्स से अलग कर देना चाहिए। ऐसा करने से घर में आर्थिक तंगी होने लगाती हैं।

पुराने और कटे-फटे नोट
पर्स में कभी भी पुराने नोट नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा कटे-फटे और घिसे हुए पुराने नोट आपकी मन स्थिति को बेचैन करते हैं, सोच में नकारात्मकता आती है।
दिवंगत की तस्वीर न रखें
कई लोग अपने करीबी के देहांत हो जाने के बाद उनकी तस्वीरें अपने बटुए में न रखे। ऐसे में धन आगमन के प्रबल योग को भी कमजोर होता है।
देवी-देवताओं की तस्वीर
अक्सर देखने में यही आता है कि लोग अपनी श्रद्धा के अनुसार अपने इष्ट देवी-देवताओं की तस्वीर पर्स में रखना पसंद करते हैं, लेकिन यह आदत बिल्कुल भी सही नहीं है। अपने इष्ट की तस्वीर पर्स में रखन से बेहतर है कि आप उनके यंत्र को पर्स में रखें।




