जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। सारंगढ़ के स्थानीय अशोका पब्लिक स्कूल में आज दिनाँक- 10/08/2022 (बुधवार) को विद्यालयीन छात्र-छत्राओं ने रक्षाबंधन का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया।प्री-प्रायमरी व प्रायमरी स्तर के छोटे-छोटे बच्चे काफी उत्साहित नजर आ रहे थे।विद्यालय के सभी छात्राओं ने अपने सहपाठी भाइयों के कलाई में राखी बाँधकर इस पर्व को मनाया।भारतीय संस्कृति के अनुसार रक्षाबंधन का यह पर्व एक पवित्र पर्व है।जहाँ सभी बहनें

अपने भाइयों के कलाई में राखी बाँधकर आजीवन अपनी सुरक्षा का वादा लेते हैं।विद्यालय के सभी छात्रों ने उपहार स्वरूप अपने बहनों को चॉकलेट भेंट किया।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य जे. मिश्रा जी ने रक्षाबंधन पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी छात्र-छात्राओं को भाई-बहन की तरह आपस में मिलकर रहने की बात कही।

- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
