मनोज अग्रवाल

जैजैपुर/शिवसेना जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह गहलौत के नेतृत्व में पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवसैनिकों ने तपसी बाबा केरा झरिया हसदेव नदी से जल भर कर भव्य कांवर यात्रा निकाली। जो पिसौद होते हुए पीथमपुर कलेश्वर नाथ मंदिर पहुंची जहां बाबा कलेश्वर नाथ भगवान में ओंकार सिंह गहलौत जिलाध्यक्ष सहित शिवसैनिकों ने जल अभिषेक किया। साथ ही क्षेत्रवासियों की अच्छे स्वास्थ्य, सुख समृद्धि की मंगल कामना की।
हर हर महादेव, जय भोलेनाथ, शंकर भगवान की जय की जयघोष के साथ भक्तगणों द्वारा विभिन्न झांकियों सहित बाजे-गाजे के साथ कांवर यात्रा निकाली गई।
आयोजन में शामिल हुए भक्तगणों के लिए प्रसाद की ब्यवस्था रखी गई थी। इस अवसर पर ओंकार सिंह गहलौत जिलाध्यक्ष, धनाराम साहू जिलाध्यक्ष किसान सेना, दिलीप साहू जिला उपाध्यक्ष, अभिनय सिंह ब्लॉक प्रभारी नवागढ़, अमित सोनी अध्यक्ष युवासेना चाम्पा, द्वारिका प्रसाद साहू, सतीश राठौर, हेमंत बरेठ, आरती बनाफर सहित बडी संख्या में शिवसैनिक तथा भक्तगण उपस्थित थे।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
