रायगढ़: कोसीर सब स्टेशन में ठेकेदारी से पदस्थ ऑपरेटरों के द्वारा किसी समस्या की सूचना देने वालों से किया जा रहा बदसूलुकी, इसी क्रम में आज सुबह पाली में ड्यूटी में तैनात अजय रत्नाकर(6267832988) को वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार नीलकमल वैष्णव द्वारा बाज़ार चौक का एक फेस 1 घंटे से कटे होने की सूचना व्हॉट्स एप के माध्यम से दिया गया, और निवेदन किया गया कि किसी स्टाप को बोल कर सुधार कार्य करा दो भाई करके, तो उसने बड़े ही बेढंगे तरीके से जवाब दिया कि “ग्रुप में हो तो अनिल मनहर को बोलो, लाइनमेन सुधारेगा”…


आओ सोचने वाली बात है की कोई भी आम नागरिक कभी कही पर कोई विद्युत सम्बंधित दुर्घटना या जानकारी होगी तो सर्वप्रथम सब स्टेशन के ऑपरेटर को ही जानकारी देगा। ग्रामीणों के अनुसार कोसीर के सब स्टेशन में पदस्थ अनेक ऑपरेटर लोगों से सही मुंह बात नहीं करते ऐसी जानकारी मिल रही है अगर ग्रामीणों की बातो मे तनिक भी सच्चाई है तो यह रवैया सही नहीं है।
वरिष्ठ पत्रकार ने बताया की उनके द्वारा जे ई रमन पिसदा जी को इस बारें में शिकायत भी की फिर उसके बाद से ऑपरेटर अजय चंद्राकर ने उन्हे व्हॉट्स एप से ब्लॉक कर दिया। ताकि पत्रकार फिर कभी किसी ग्रामीण क्षेत्रों मे हो रहे विद्युत् समस्या की जानकारी उसको ना दे सके और अजय रत्नाकर ड्यूटी के नाम से चैन की नींद सो सके। विचारणीय बिंदु यह है की एक सम्मानीय नागरिक,पत्रकार, साहित्यकार से विद्युत् विभाग के ऑपरेटर ऐसा बर्ताव कर सकते हैं तो गरीब और भोले भाले ग्रामीणों से कैसे पेश आते होंगे?
लोगों की माने तो ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है अनेको ग्रामीणों के साथ ऐसी घटना घटित हो चुकी है, फेस कटे होने कि सूचना देने के घंटो बाद भी सुधार कार्य नहीं हो पाता है, ऐसे ऑपरेटरों के द्वारा दिये गये सूचना(मैसेज) को ऑनलाइन होने के बाद भी नही देखा जाता। जानकारी के आभाव मे कभी कही भी कोई बड़ी दुर्घटना घटेगी तो अजय रत्नाकर जैसे ऑपरेटरों के लापरवाही के द्वारा ही घटेगी! क्यूंकि अगर कोई व्यक्ति जागरूकता के साथ विद्युत् विभाग को जानकारी देते हैं और उनके साथ ऐसा बेढंगा बर्ताव किया जाएगा तो भला कौन विद्युत् विभाग को सूचना देना चाहेगा ?

सहायक अभियंता पीसी महानंदे से व्यवहार सीखने की जरूरत –
सारंगढ़ विद्युत् अधिकारी श्री पी. सी. महानंदा के व्यवहार के कायल जनप्रतिनिधि से लेकर आम जनता हैँ। ग्रामीणों की प्रत्येक समस्याओं को ध्यान से सुनकर त्वरित निराकरण करने की जो क्षमता श्री महानंदा मे हैँ बहुत कम अधिकारियों मे यह क्वालिटी पाई जाती है। अनिस्थ कर्मचारियों को अपने अधिकारियों से यह गुण जरूर सीखना चाहिए।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
