रायगढ़। छोटे भाई के विवाह के बाद 3 बच्चे होने के बाद भी खुद की शादी नहीं हो पाने से परेशान एक युवक ने फांसी लगा ली। घटना तमनार क्षेत्र की है। थाना प्रभारी गंगाप्रसाद बंजारे ने बताया कि ग्राम खुरसलेंगा में रहने वाले कलीराम राठिया के 29 वर्षीय बेटे सोविंद राम शादी करना चाहता था, लेकिन उसका रिश्ता तय होते – होते किसी कारण से टूट जाता था। जबकि सोविंद के छोटे भाई का विवाह हो चुका है और वह 3 बच्चों का बाप भी बन गया है। ऐसे में बड़े भाई अपने कुंवारेपन से दुखी रहता था। शुक्रवार सुबह अविवाहित युवक ने फांसी के फंदे पर झूलते हुए आत्महत्या कर ली।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- नन्हीं लीया बनी ‘नन्हीं रिपोर्टर’, डीईओ से किया बेबाक सवाल… - October 3, 2026
- गांधी-शास्त्री को नमन, नपा चुनाव पर कांग्रेस में मंथन… - October 3, 2026
- बुनकरी से बदलेगी सपेरा बस्ती की तकदीर, 40 महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर… - October 3, 2026
