कोरबा। जिले के कुसमुंडा पुलिस के टीम ने नाबालिग छात्रा से छेड़खानी करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि नाबालिग छात्रा ने परिजनों के साथ थाना पहुंचकर शिकायत किया कि मंधईपुर निवासी गुरविन्द सिंह भार्गव 23 वर्ष उसके घर में घुसकर बुरी नियत से छेड़खानी कर हाथ बांह पकड़ा। छात्रा द्वारा शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला। प्रार्थिया की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी की खोजबीन कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354(घ),451, 8 पॉस्को एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)


