सारंगढ़। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 37.900 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद शराब की कीमत करीब 7,550 रुपये बताई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल के मार्गदर्शन तथा डीएसपी मुख्यालय संतोषी ग्रेस के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सरिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बड़े आमकोनी में एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री कर रहा है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने ग्राम बड़े आमकोनी में घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति नेहरू लाल सिदार को पकड़ा। पुलिस ने जब उसके कब्जे की तलाशी ली तो 3 प्लास्टिक बोरियों एवं थैलों में पॉलिथीन के अंदर पैक हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। कुल शराब की मात्रा 37.900 लीटर पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत 7,550 रुपये बताई गई है।
पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी नेहरू लाल सिदार के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी एन.एल. राठिया, प्रशिक्षु एसआई गजेन्द्र कुमार, एएसआई मोतीलाल डनसेना, प्रधान आरक्षक विजय यादव, टीकाराम पटेल, मोहन लाल गुप्ता, आरक्षक अनुज सिदार, श्रवण टंडन, सुरेन्द्र पटेल एवं महिला आरक्षक लीलावती उरांव की सराहनीय भूमिका रही।

- कुपोषण पर कलेक्टर सख्त, 2855 बच्चों का HPV टीकाकरण जल्द कराने के निर्देश… - September 25, 2026
- सरसीवां में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, नमामि भारतम् में दिखी राष्ट्रभक्ति… - September 25, 2026
- प्लास्टिक मुक्त सारंगढ़ की मुहिम तेज, बारिश में भी सड़क पर उतरी नपा की टीम… - September 25, 2026
