रायगढ़। बिजली खंभे से टूटकर गिरे तार की गिरफ्त में आने से काम करने खेत जा रहे एक युवक की मौत हो गई तो उसका साथी गंभीर है। यह हादसा खरसिया थाना क्षेत्र का है। करंट के कहर से बचे किसान का अस्पताल में इलाज जारी है। इस संबंध में थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने बताया कि ग्राम सरवानी में रहने वाला परमा उरांव पिता रोहित (21 वर्ष) खेती किसानी करता था। बुधवार दोपहर तकरीबन 3 बजे रोहित अपने रिश्तेदार साथी दिनेश उरांव (22 वर्ष) के साथ काम करने खेत जाने के लिए निकला था। दोनों युवक आपस में बतियाते हुए ग्राम घघरा के पास पहुंचे थे तभी वहां बिजली खंभे से गिरे तार को वे नहीं देख पाए और उसके सम्पर्क में आ गए।

चूंकि, खंभे से टूटकर गिरे तार में करंट प्रवाहित हो रहा था इसलिए उसमें उलझने से परमा की तो मौके पर ही प्राण पखेरू उड़ गए, मगर दिनेश बचकर गंभीर हो गया। कुछ देर बाद राहगीरों ने मौके की नजाकत को समझते हुए 112 नंबर डायल कर पुलिस तक घटना की सूचना पहुंचाई। एम्बुलेंस आने पर दोनों युवक को खरसिया के सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक परीक्षण में ही परमा को मृत घोषित कर दिया तो दिनेश का उपचार जारी है। इधर, अस्पताल की तहरीर पर खरसिया पुलिस मर्ग कायम करते हुए घटना की छानबीन कर रही है।
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
