शमशान में जल रही चिता का सिर खींचकर घर ले आया सख्श,जानिये क्या हुआ फिर…
यूपी के शाहजहांपुर में बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने श्मशान घाट पर जल रही चिता का सिर ही निकाल लिया और अपने घर ले गया।
बताया गया कि शख्स नशे में था। इस दौरान उसके साथ दो अन्य दोस्त भी थे। परिजनों को जानकारी हुई तो जमकर हंगामा हुआ। मामला पुलिस तक पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर सिर बरामद कर लिया। एसपी ग्रामीण संजीव कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। उसके दो साथियों की तलाश की जा रही है।

मामला तिलहर के गांव पिपरौली का है। यहां रहने वाले कुबेर गंगवार (60) की सोमवार शाम को मौत हो गई। मंगलवार दोपहर में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। चिता ठंडी पड़ने के बाद परिजन वहां से लौट गए। इस बीच गांव का उपेंद्र उर्फ गोपी शराब के नशे में आया। उसके साथ दो अन्य दोस्त भी थे। तीनों ने चिता की लकड़ी हटाकर कुबेर गंगवार का सिर बाहर निकाल लिया। सिर को उपेंद्र अपने घर ले गया।
परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने युवक के घर से बरामद किया सिर
गांव के कुछ लोगों उन्हें ऐसा करते हुए देख लिया और गांव में सूचना दे दी। शाम को कुबेर के परिजन समेत गांव के तमाम लोग इकट्ठा होकर उपेंद्र के घर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उपेंद्र की मां ने कहा कि बेटा घर में नहीं है। गांववालों की भीड़ द्वारा घर में घुसने की चेतावनी देने पर पुलिस आरोपी उपेंद्र को पकड़ लाई। इस बीच पुलिस ने कुबेर गंगवार का सिर भी बरामद कर लिया।
पुलिस ने कहा – तंत्र विद्या के लिए निकाला होगा सिर
इस मामले में पुलिस का कहना है कि उपेंद्र का दोस्त तंत्र विद्या करता है। आशंका जताई जा रही है कि इसी उद्देश्य से सिर चिता से निकाला गया होगा। मृतक के बेटे विशाल ने थाने में तहरीर दी है। इस मामले में एसपी ग्रामीण संजीव कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। अन्य दो लोगों की तलाश की जा रही है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
