बिर्रा –श्रवण मास की अमावस्या तिथि को हरियाली अमावस्या हरेली त्योहार मनाया जाता है जो छत्तीसगढ़ की प्रथम और पारंपरिक त्यौहार है।इसे लेकर इस बार छत्तीसगढ़ शासन ने हर गौठान में पूजा अर्चना करने के निर्देश का पालन करते हुए बिर्रा स्थित गौठान में पं जितेन्द्र तिवारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर श्रीफल तोड़कर पूजा अर्चना किया गया। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को हरेली त्योहार की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर गौठान अध्यक्ष तेजराम कश्यप, सरपंच प्रतिनिधि नंदलाल चौहान, उपसरपंच किशन कश्यप, जनपद सदस्य प्रतिनिधि एकादशिया साहू, सोसायटी अध्यक्ष मणीलाल कश्यप,विजय बहादुर सिंह,देवचंद यादव, शत्रुघन निषाद, पितांबर कश्यप,पंच श्यामलाल पटेल, जगदीश बंजारे,परशूराम पटेल, छोटेलाल कैवत्य,रमेश साहू, रोजगार सहायक राजकुमार सिंह, गोवर्धन देवांगन,बूंदराम यादव, रामलाल बघेल,अमृत खूंटे,मनोज,बैगा साहू, बुधराम,बंटी सहित पंचगण व ग्रामीण उपस्थित थे।

- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
