बिलासपुर। बिलासपुर में 17 साल की स्कूली छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक पिछले पांच साल से छात्रा के स्कूल आते-जाते पीछा करता था और उससे शादी करने की बात कहकर परेशान करता था। कुछ दिन पहले मौका पाकर युवक ने उसे अगवा कर अपने घर ले गया और उससे दुष्कर्म किया था। लड़की के परिजन तलाश करते हुए युवक के घर तक पहुंच गए, जहां उन्होंने लड़की को युवक के चंगुल से मुक्त कराया और पुलिस से शिकायत की। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, रतनपुर क्षेत्र की 17 साल की लड़की स्कूल में पढ़ती है। उसके स्कूल जाते आते समय ग्राम गढ़वट का रहने वाला किशन यादव (21) उसका पीछा करता था। इस दौरान उसने लड़की से शादी करने की बात कहकर उसे प्रपोज भी किया था। लड़की उसकी बातों को नजरअंदाज कर चुप रही। बीते 21 जुलाई को मौका पाकर युवक स्कूल से लौटते समय उसे अगवा कर अपने घर ले गया और बंधक बनाकर उसके रेप किया था। तलाश करते हुए युवक के घर पहुंचे परिजन TI शांत कुमार साहू ने बताया कि लड़की के परिजन उसे लेकर थाना पहुंचे। इस दौरान लड़की का बयान दर्ज किया गया। उसने बताया कि किशन यादव उसे अगवा कर अपने घर ले गया था, जहां उसने बंधक बनाकर उसके रेप किया। लिहाजा, पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 363, 342, 376 और पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। तीन दिन बाद पहुंचे थाना, गिरफ्तार TI साहू ने बताया कि इस घटना के बाद लड़की के परिजन लोकलाज के भय से थाने नहीं आए थे। इस दौरान उन्होंने आपस में चर्चा की। फिर किसी तरह हिम्मत जुटाकर तीन दिन बाद थाने पहुंचे। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर आरोपी युवक को दबोच लिया।

- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
