बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिला के लवन स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय से 5 बच्चों की कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई है। खबर के सामने आने से इलाके मने हड़कंप मच गया है। स्कुल में कोरोना संक्रमित पाए जाने वाले बच्चो की खबर से प्रशासन हरकत में आया और स्वास्थ्य विभाग को तैयारी प्रारम्भ करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक तैयारी करने निर्देश दिए हैं। जिले में जून-जुलाई में अभी तक कुल 187 पाॅजिटिव केस आए हैं।

जिला कलेक्टर रजत बंसल ने आज कोरोना संकर्म की रफ़्तार को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक तैयारी करने निर्देश दिए। वहीं मंडी परिसर स्थित कोविड सेंटर का निरीक्षण किया। कलेक्टर के साथ एसपी सहित अधिकारी उपस्थित थे। बता दें कि कोरोना काल में कृषि उपज मंडी स्थित गोदाम में लगभग 600 बेड वाला कोविड सेंटर तैयार किया गया था, जिसमें 400 ऑक्सीजन बेड हैं। वहीं परिसर में ऑक्सीजन प्लांट भी उपलब्ध है, जिससे कोरोना नियंत्रण में फायदा मिलेगा और गंभीर केस मे भटकना नहीं पड़ेगा।
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
