कोरबा. ऊर्जा नगरी से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां युवाओं द्वारा रेलवे स्टेशन में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया. साथ ही रेलवे स्टेशन में गंगाजल का छिड़काव भी किया गया.

जानकारी के मुताबिक जिला युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कोरबा रेलवे स्टेशन में हनुमान चालीसा का पाठ किया. साथ ही स्टेशन में गंगाजल का छिड़काव भी किया गया. बताया जा रहा है कि रेलवे प्रबंधन के खिलाफ युवाओं ने रेलवे स्टेशन परिसर में हनुमान चालीसा पढ़ी.
ट्रेनों का परिचालन रोकने की मांग
दरअसल, युवा कांग्रेस ने अपनी विभन्न मांगों को लेकर रेलवे प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया. जिसमें यात्री ट्रेनों के परिचालन प्रारम्भ की मांग, पार्किंग पर मनमानी बंद करने के साथ ही यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी बंद करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. वहीं मांगे पूरी नहीं होने पर 10 मालगाड़ियों का परिचालन रोकने की बात कही है.
- भाद्रपद की पहली एकादशी कब है? बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग, व्रत-पूजा से मिटेंगे सब कष्ट, मिलेगा राजसुख! देखें तारीख, मुहूर्त… - August 29, 2026
- सीने में दर्द नहीं फिर भी हो सकता है हार्ट अटैक! शरीर के इन खतरनाक संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज… - August 29, 2026
- जिम जाने वाले भाइयों के लिए बनाएं शुगर-फ्री पीनट बटर लड्डू, देखें पूरी रेसिपी… - August 29, 2026
