गुड़ेली/ टीमरलगा : रॉयल्टी के नाम पर चोरी और बिजली खपत में भी हेराफेरी: चोरी की बिजली से धड़ल्ले से चल रहे क्रशर! जांच हुई तो विद्युत विभाग टच मिलेगा भारी राजस्व…
रायगढ़। टिमरलगा और गुड़ेली में क्रशरों का संचालन चोरी की बिजली से हो रहा है। कई क्रशर ऐसे हैं जिनमें एलटी लाइन का कनेक्शन है। केवल चार-पांच ही ऐसे हैं जो एचटी लाइन से चल रहे हैं। बिजली खपत में भी हेराफेरी की जा रही है। क्रशर संचालक कई तरह से सरकार को चपत लगाते हैं। रॉयल्टी के नाम पर तो चोरी हो ही रही है। बिजली खपत में भी हेराफेरी की जा रही है। सौ से ज्यादा क्रशर स्थापित हैं। इनमें से करीब चार क्रशर एचटी लाइन से कनेक्शन लिए हुए हैं। बाकी सारे क्रशर एलटी कनेक्शन से चल रहे हैं। इनमें बिजली चोरी के कई तरीके अपनाए जा रहे हैं। बिजली खपत का सही डाटा सामने आने से रोकने के लिए मीटर में भी छेड़छाड़ की जा रही है। क्रशरों को डेढ़ सौ केवी तक लोड के लिए एलटी लाइन कनेक्शन मिलता है। 150 केवी से ऊपर लोड पर एचटी कनेक्शन मिलता है। अलग से ट्रांसफॉर्मर भी लगाना पड़ता है, जिसका खर्च क्रशर संचालक को उठाना पड़ता है। एलटी लाइन में लाइन लॉस बहुत ज्यादा होता है। इससे बिजली की बर्बादी तो होती ही है साथ ही राजस्व हानि भी होती है। क्रशरों पर कार्रवाई नहीं होती इसलिए बिजली चोरी बढ़ती ही जा रही है। बिजली विभाग ने कभी क्रशरों की जांच ही नहीं की।
बिजली विभाग ने दी खुली छूट?
एलटी लाइन की आड़ में बिजली चोरी करने वाले क्रशर संचालकों को बिजली चोरी की छूट दी गई है। विद्युत विभाग कभी भी इन क्रशरों की जांच ही नहीं करता। इस वजह से बिजली चोरी का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। कई क्रशरों में डोमेस्टिक कनेक्शन भी है। क्रशरों की जांच हुई तो विद्युत विभाग को भारी राजस्व मिलेगा।
- कलेक्टर का औचक छापा: रेशम-उद्यान विभाग में मचा हड़कंप, किसानों को जोड़ने और उत्पादन बढ़ाने के सख्त निर्देश…. - March 19, 2026
- थाना प्रभारी प्रमोद यादव की सटीक रणनीति का कमाल: 125 किलो गांजा जब्त, 5 तस्कर सलाखों के पीछे… - March 19, 2026
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ :शौचालय निर्माण में ‘स्वच्छता’ गायब…कागजों पर पूर्ण, जमीन पर अपूर्ण, आधा दर्जन इंजीनियर नपे! - March 19, 2026
